टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

वृंदावन और मथुरा आने वाले इजराइल पर्यटकों लिए सुरक्षा सुनिश्चित कर रही उत्तर प्रदेश सरकार

10:55 AM Oct 12, 2023 IST | Uday sodhi

वृंदावन और मथुरा आने वाले इजराइल के तीर्थयात्रियों को अब स्थानीय पुलिस और खुफिया अधिकारियों द्वारा 'सीक्रेट सिक्योरिटी कवर' प्रदान किया जा रहा है।

Advertisement

यहूदी राष्ट्र पर हमास के अचानक आतंकवादी हमले के कारण मध्य पूर्व में हुए हालिया घटनाक्रम के बाद उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा एजेंसियां इजराइल से आने वाले भगवान कृष्ण के भक्तों और उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही हैं। पुलिस अधीक्षक (शहर) मार्तंड प्रकाश सिंह ने कहा, इसराइल के सात नागरिक पर्यटक वीजा पर वृंदावन में हैं। हम उनके साथ नियमित संपर्क में हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरुरी व्यवस्था की गई है। इस बारे में एक रिपोर्ट इस संबंध में राज्य सरकार को भेज दिया गया है।

इजराइल के पर्यटकों में से एक ने स्वीकार किया कि हमें एक साथ रहने और अपनी गतिविधियों को निजी रखने के लिए कहा गया है। पुलिस ने हमसे कहा कि हमारे देश में क्या हो रहा है, इसके बारे में किसी अनजान व्यक्ति से चर्चा न करें या इससे संबंधित कुछ भी सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें। इस्कॉन के प्रतिनिधि भी हमारी मदद कर रहे हैं। युद्ध इतनी जल्दी खत्म होने वाला नहीं है। हमें अपना वीज़ा बढ़वाना पड़ सकता है।

Advertisement
Next Article