उत्तर प्रदेश : बुखार की चपेट में लखनऊ, लड़खड़ाई स्वास्थ्य व्यवस्थाएं, परेशान हुए मरीज
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार इतना ज्यादा तेजी से फैल रहा है कि सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी बेड की वजह से मारामारी मची हुई है।
10:45 AM Nov 01, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार इतना ज्यादा तेजी से फैल रहा है कि सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी बेड की वजह से मारामारी मची हुई है। बता दे कि मेडिसिन वार्ड के 90 से 95 फीसदी बेड फुल हैं। कई अस्पतालों में तो जरनल सर्जरी विभाग में भी बुखार के मरीज भर्ती किए जा रहे है।
Advertisement
OPD की सेवाएं भी लड़खड़ा गई
Advertisement
आपको बता दे किमेडिसिन विभाग के सभी बेड बुखार पीड़ितों से पूरी तरह से भरे है। जरनल सर्जरी विभाग में पीड़ित भर्ती कराए जा रहे है। इमरजेंसी में भी मरीजों का दबाव है। ज्यादातर बेड भरे ही रहते है। प्राथमिक इलाज के बाद दिन में तीन से चार मरीजों को वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है।ओपीडी की सेवाएं भी लड़खड़ा गई हैं। मरीजों को पर्याप्त दवाएं तक नहीं मिल पा रही हैं।
मरीजों के शरीर में भीषण दर्द हो रहा है
15 दिनों में बुखार के मरीज ठीक हो रहे है। बुखार ने मरीजों को बिल्कुल बेदम कर दिया है। तेज बुखार में तप रहे मरीजों के शरीर में भीषण दर्द हो रहा है। कई लोगों के जोड़ों में सूजन हो गई है।थकान इतनी ज्यादा महसूस हो रही है कि कुछ भी खाने का मन नहीं कर रहा है। जांच में डेंगू व मलेरिया की पुष्टि नहीं हो रही है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि बुखार में तेजी से प्लेटलेट्स काउंटर कम हो रहा है। इसके साथ ही शरीर में संक्रमण के खतरें को बताने वाले के टीएलसी में भी घट रही है।
Advertisement

Join Channel