W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

उत्तर प्रदेश: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस और ट्रक में भीषण टक्कर, दो की मौत, 10 घायल

उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है।

10:29 AM Nov 07, 2022 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश  यमुना एक्सप्रेस वे पर बस और ट्रक में भीषण टक्कर  दो की मौत  10 घायल
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। कहा जा रहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के खंडोली टोल प्लाजा के पास आज सुबह चार बजे एक डबल डेकर बस लोहे की छड़ों से भरे ट्रेलर से टकरा गई। जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए।
10 लोग हुए घायल 
एक रिपोर्ट के अनुसार बस चालक एक्सप्रेसवे के किनारे खड़े ट्रेलर को नहीं देख पाया और पीछे से उसमें टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान ग्वालियर की एक ट्रैवल कंपनी के स्वामित्व वाली एक निजी डबल डेकर बस के चालक के रूप में हुई है। बस दिल्ली से ग्वालियर जा रही थी। खंडोली पुलिस स्टेशन के इंचार्ज रमित कुमार ने कहा कि बस में 40 यात्री थे। उनमें से 10 घायल हो गए, जबकि चार की हालत गंभीर है। उन्हें एस.एन. मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती 
वही, मृत ड्राइवरों में से एक की पहचान 40 वर्षीय नरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है, जो दुर्घटना के समय बस चला रहा था। पीछे की सीट पर सोते समय जान गंवाने मरने वाले दूसरे ड्राइवर की पहचान 45 वर्षीय राकेश शर्मा के रूप में हुई। अधिकारी ने कहा, 10 घायलों में से दो को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि आठ अन्य का इलाज चल रहा है। घायल दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान के निवासी हैं।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×