टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

उत्तर प्रदेश: मेरठ पुलिस ने गांजा तस्करो को दबोचा

09:00 PM Mar 23, 2024 IST | Deepak Kumar

मेरठ में पुलिस ने पांच कथित गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 51 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 67200 रुपये नकद के अलावा एक गाडी अर्टिगा भी बरामद हुई है।

10-10 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि शनिवार को कंकरखेडा थाने की पुलिस ने शामली जिले के कैराना गांव के निवासी जन्नूर अहमद (45) को 11 किलोग्राम, आसिफ (मुजफ्फरनर नगर), मौ0 आलिम (शामली), खुर्रम (शामली) और रिजवान (मुजफ्फरनगर) को 10-10 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया । सजवाण के अनुसार इस प्रकार कुल 51 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है जिसकी बाजार में कीमत करीब 50 लाख है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाने में मामला

एसएसपी के मुताबिक बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाने में मामला पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर उनके साथियों के बारे में भी जानकारी जुटायी जा रही है तथा उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Next Article