For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

UP में आज गिर सकता है पारा, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

10:29 AM Apr 12, 2024 IST | Aastha Paswan
up में आज गिर सकता है पारा  मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

Uttar Pradesh: आप्रैल का महीना शुरू होते ही मौसम में गर्मी शुरू हो चुकि है। UP अगले कुछ घंटों में मौसम में बदलाव दिखने लगेगा। छुटपुट बूंदों से प्री-मानसूनी गतिविधियों की शुरुआत होगी और 14 अप्रैल को पूरा उत्तर प्रदेश इसकी चपेट में होगा।

Highlights

  • उत्तर प्रदेश में गिरेगा तापमान
  • आंधी- भारी बारिश के आसार
  • कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी

पहाड़ों में बदला तापमान

पहाड़ों पर सशक्त सक्रिय विक्षोभ और मैदानों में विकसित होने वाले विभिन्न मौसमी सिस्टम का असर अगले कुछ घंटों में दिखने लगेगा। छुटपुट बूंदों से प्री-मानसूनी गतिविधियों की शुरुआत होगी और 14 अप्रैल को पूरा उत्तर प्रदेश इसकी चपेट में होगा। लेकिन इसका सर्वाधिक असर वेस्ट यूपी में होने की आशंका है। 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज चक्रवाती हवाओं के साथ व्यापक बारिश और कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के आसार हैं।

मौसम विभाग ने जारी किए अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उक्त मौसमी सिस्टम का असर कुछ हिस्सों में गुरुवार से दिखना शुरू हो गया। तराई वाले हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें गिरी। बाकी हिस्सों में बादल छाए रहे। आज रात तक ये सिस्टम और प्रभावी होंगे और हल्की एवं बादलों का दायरा बढ़ सकता है। 13 अप्रैल को बारिश बढ़ेगी और 14 अप्रैल को यह चरम पर होगी। निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार 14 अप्रैल को आंधी और बारिश पूरे उत्तर प्रदेश में दिखाई देगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश की त्रीवता अपेक्षाकृत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से कम रहेगी। उक्त मौसमी सिस्टम का सबसे ज्यादा असर दिल्ली, NCR, राजस्थान, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संभावित है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी बारिश और ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी के आसार हैं।

6डिग्री सेल्सियस गिरेगा तापमान

मौसम विभाग की मानें तो 12 अप्रैल को दिन का तापमान 39 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 13 अप्रैल को 38 डिग्री, 14 अप्रैल को 35 डिग्री और 15 अप्रैल को 34 डिग्री सेल्सियस तक दिन का तापमान पहुंच सकता है। इससे लोगों को इस भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है।

किसानों पर पड़ेगा प्रभाव

13 और 14 अप्रैल को आंधी और बारिश के अलर्ट से किसानों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। आंधी और बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान के साथ ही आम की फसल को भी भारी नुकसान की संभावना जताई जा रही है। इन दिनों क्षेत्र में गेहूं और सरसों की कटाई चल रही है। आम पर भी बोर आया हुआ है। किसान पूरी मेहनत से अपनी पकी फसल को घर लाने की जद्दोजहद में जुटे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आगामी 13 और 14 अप्रैल को आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए किसानों की धड़कनें तेज होने लगी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×