Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

उत्तरप्रदेश : नव विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

08:33 PM Mar 13, 2024 IST | Deepak Kumar

बलिया में बांसडीह कोतवाली थानाक्षेत्र के केवरा गांव में 26 वर्षीय एक नवविवाहिता ने बुधवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी स्वतंत्र सिंह ने कहा कि मृतका ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और इस सिलसिले में उसके पति सहित तीन व्यक्तियों के खिलाफ दहेज मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची

Advertisement

उन्होंने बताया कि आत्महत्या की सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उनके अनुसार मृतका के पिता की तहरीर पर पति और सास के खिलाफ दहेज की मांग के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की शादी 15 मई, 2023 को हुई थी और शादी के बाद से ही दहेज के लिए उनकी बेटी के साथ ससुराल में दुर्व्यवहार किया जाता रहा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article