Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नौतपा की गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, प्रयागराज में रहा अधिक तापमान

08:26 AM May 30, 2024 IST | Aastha Paswan

Uttar Pradesh: इन दिनों उत्तर भारत में नौतपा गर्मी का प्रकोप छाया हुआ है। लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। इस दौरान तापमान अपने चरम सीमा पर है। एक से दो दिन में प्रभाव की वापसी होगी तो गोरखपुर और आसपास के क्षेत्र में बने निम्नवायुदाब के चलते उसका असर यहां भी पड़ेगा। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी तो कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

Highlights

जून के आने से पहले गर्मी ने अपने तेवर दिखाकर लोगों की हालत खराब कर दी है। जैसे-जैसे जून का महीना नजदीक आ रहा है, यूपी का तापमान भी ऊपर चढ़ने लगा। नतीजा गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया। चढ़ते पारे के सहारे गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। आइए जानते हैं कि आज कैसा रहेगा मौसम।

Advertisement

दिन में धूप का प्रकोप

मेरठ में नौतपा में गर्मी का प्रकोप जारी है। बुधवार को दिन में चुभने वाली तेज धूप रही। तपते सूरज को देखकर मानों जैसे आसमान से आग बरसी। लेकिन शाम को मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में बादल छा गए। शाम के समय बादलों के साथ तेज हवा ने कुछ देर के लिए राहत दी।

बुधवार को मौसम का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से .6 डिग्री अधिक 25 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया। मंगलवार को मई में सर्वाधिक तापमान 44 डिग्री पहुंच गया था। लेकिन एक दिन बाद ही यह दो डिग्री नीचे आ गया।

गर्मी के एवरेस्ट पर प्रयागराज

प्रयागराज में प्रचंड गर्मी से त्राहि-त्राहि कर रहे प्रयागराज का पारा सर्वकालिक उच्चतम शिखर पर पहुंच गया। बुधवार को आसमान से अंगारे बरसे और अधिकतम तापमान के 48.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ गर्मी के पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त हो गए।बुधवार का दिन 149 वर्षों में सबसे गर्म रहा। इससे पहले सर्वकालिक उच्चतम तापमान 30 मई 2019 के नाम था, जब संगम नगरी का पारा 48.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article