देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Uttar Pradesh: मई का महीना शुरू होते ही गर्मी मौसम अपने तेवर दिखाने लगा है। गर्मी अपने चरम सीमा पर है। आसमान से आग बरसी, लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। शुक्रवार को सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहने के साथ दोपहर में तापमान 46 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
Highlights
लू लगने से बिना संक्रमण वाला डायरिया और हीट स्ट्रोक का खतरा दोपहर में पसरा रहा सन्नाटा। सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान भी आगरा का दर्ज किया गया।शाम चार बजे तक लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके लू ने लोगों को परेशान कर दिया। रात को भी गर्मी से राहत नहीं मिली।
बता दें आज सुबह 6 बजे से ही धूप के तेवर तीखे होते गए। सुबह का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 27 .2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 11 बजे के बाद धूप में निकलना मुश्किल हो गया, लू चलने से लोग बाहर निकलने से बचते रहे। कुछ देर धूप में खड़े होने पर बेचैनी और घबराहट होने लगी, सिर दर्द के साथ ही चक्कर आने लगे।
मौसम विभाग ने 22 मई तक लू के लिए यलो अलर्ट सचेत रहें जारी किया है। वहीं, तापमान भी 45 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रहेगा। अभी गर्मी और लू से राहत नहीं मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, 1974 से 2024 तक मई के महीने में सबसे ज्यादा तापमान 31 मई 1994 को 48 .5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, इसके बाद 2022 और 17 मई 2024 को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।