यूपी पुलिस के इस सिपाही ने शादी पर छुट्टी न मिलने पर DGP को किया ट्वीट, फिर हुआ कुछ ऐसा..
उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यह मामला उत्तर प्रदेश पुलिस का है जहां एक सिपाही की शादी तय हो गई थी लेकिन उसे अपनी ही शादी के लिए छुट्टी नही मिल पा रही थी।
11:49 AM Feb 05, 2020 IST | Desk Team
उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यह मामला उत्तर प्रदेश पुलिस का है जहां एक सिपाही की शादी तय हो गई थी लेकिन उसे अपनी ही शादी के लिए छुट्टी नही मिल पा रही थी। उत्तर प्रदेश के इस सिपाही का नाम यशवेंद्र सिंह है और मथुरा जिले में इस सिपाही की तैनाती थी।
शादी के लिए उस सिपाही को छुट्टी नहीं मिल पा रही थी जिसकी वजह से वह बहुत ही परेशान था। उसने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी को ट्वी कर दिया। ट्विटर पर अपनी पेशानी के बारे में सिपाही ने जिक्र किया और उसमें उसने डीजीपी को टैग कर दिया। उसके बाद सिपाही की छुट्टी आनन-फानन में पुलिस प्रशासन ने मंजूर कर दी।
लखनऊ के डिफेंस एक्सपो में अवकाश मांगने पर सिपाही ही ड्यूटी लगा दी
उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही यशवेंद्र सिंह झांसी के रजने वाले हैं और मथुरा के थाना सदर बाजार में वह तैनात हैं। यशवेंद्र सिंह की शादी 8 फरवरी को होनी है जिसके लिए उन्होंने 14 दिन का अवकाश उसने मांगा।
परंतु उसे इसकी इजाजत किसी वजह से नहीं मिल पाई। हालांकि बुधवार को लखनऊ में डिफेंस एक्सपो की सुरक्षा के लिए जिले से 150 पुलिस कर्मचारियों के दल को वहां पर तैनाती के लिए बुलाया गया। बता दें कि यशवेंद्र को लखनऊ से बीते 30 जनवरी को रवाना किया गया।
ट्वीट किया डीजीपी को शादी के कार्ड के साथ
यशवेंद्र सिंह ने परेशान होकर इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को समस्या बताने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उस ट्वीट में डीजीपी को भी पुलिसवाले ने टैग करते हुए अपनी शादी का कार्ड पोस्ट किया। ट्वीट में पुलिसक्रमी ने लिखा कि उसकी शादी जल्द ही होने वाली है और अभी तक भी वह ड्यूट पर फंसी हुई है।
सिपाही को रिलीव किया गया डीजीपी मुख्यालय के आदेश पर
यशवेंद्र के ट्वीट पर जब डीजीपी कार्यालय की नजर पड़ी तो उन्होंने सिपाही को छुट्टी दे दी गई। सिपाही को वापस डीजीपी मुख्यालय के आदेश पर झांसी से उसे बुलाया गया और झांसी से रिलीव कर दिया। एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि उन तक सिपाही का प्रार्थन पत्र नहीं हुआ था।
Advertisement
Advertisement