Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Uttar Pradesh : शामली के पानीपत में महिला के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में एक महिला के साथ गैंग रेप की घटना सामने आई। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।हरियाणा के पानीपत जिले की रहने वाली 48 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्‍कर्म किया गया।

10:50 AM Sep 13, 2022 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश के शामली में एक महिला के साथ गैंग रेप की घटना सामने आई। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।हरियाणा के पानीपत जिले की रहने वाली 48 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्‍कर्म किया गया।

उत्तर प्रदेश के शामली में एक महिला के साथ गैंग रेप की घटना सामने आई।महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।हरियाणा के पानीपत जिले की रहने वाली 48 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्‍कर्म किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।शामली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक कुमार ने यहां पत्रकारों को बताया कि राहुल और मोहन नाम के दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Advertisement
पुलिस के अनुसार, कैराना क्षेत्र के एक गांव में पीड़ित महिला को राहुल ने जेल में बंद उसके दो बेटों की जमानत कराने का भरोसा देकर बुलाया और शराब पीकर अपने साथी मोहन के साथ मिलकर सोमवार को ऐरटी गांव के जंगल में उससे सामूहिक दुष्‍कर्म किया। इसके बाद उन्होंने महिला को मारपीट कर बेहोश कर दिया तथा निर्वस्त्र अवस्था में छोड़ दिया।
एसपी ने बताया कि जब लोगों ने जंगल में बेहोश, निर्वस्त्र हालत में महिला को देखा तो पुलिस को सूचना दी।उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Advertisement
Next Article