For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बैलगाड़ी पर दूल्हन की हुई विदाई, यूजर्स ने कहा-इसके आगे Rolls-Royce भी फिकी

04:30 PM Apr 06, 2024 IST | Ritika Jangid
बैलगाड़ी पर दूल्हन की हुई विदाई  यूजर्स ने कहा इसके आगे rolls royce भी फिकी

शादी के समय दुल्हन की विदाई कार में की होती है। वहीं अगर कोई परिवार काफी रईस है तो वहां तो दुल्हन की विदाई सीधा हेलीकॉप्टर में की होती है। आपने कई ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर देखी होगी। लेकिन इस दौर में अगर हम आपको कहें कि एक शख्स ने अपनी पत्नी की विदाई बैलगाड़ी से कराई है? तो शायद आपको ये सुनकर थोड़ा अचंभा होगा लेकिन अब ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल की जा रही है, जिसमें शख्स ने अपने यादगार लम्हे को और यादगार बनाने के लिए जो किया वह सच में हैरान करने वाला था।

 Woman Reaches Groom's House On Bullock Cart

कभी देखी है बैलगाड़ी पर विदाई?

सोशल मीडिय पर वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन की विदाई होते दिखाया गया है। क्लिप में आप देख सकेंगे कि दूल्हा बैलगाड़ी से दुल्हन को लेकर जा रहा है। दूल्हा बैलगाड़ी पर आगे खड़ा है और दुल्हन उसके पीछे बैठी है। इतना ही नहीं, पूरी की पूरी बारात ही बैलगाड़ी पर बैठी नजर आ रही है। इसे आज के दौर में देखकर तो कोई भी शॉक्ड हो जाएगा। बताया जा रहा है कि ये वीडियो उत्तर प्रदेश का है।

ये वीडियो @akash_masoom_ladka नामक अकाउंट ने  शेयर किया है।

यूजर्स ने कर दी Rolls-Royce से तुलना

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर @akash_masoom_ladka नामक अकाउंट ने शेयर किया है। यूजर्स को ये वीडियो काफी पसंद आ रही हैं। इस वीडियो को अब तक 1.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और 85 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वहीं लोग जमकर वीडियो पर कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है, पुराने जमाने की याद दिला दी। वहीं, अन्य ने लिखा, लड़की की तारीफ होनी चाहिए जो ऐसे जाने को मान गई। जबकि एक यूजर ने लिखा, इसके आगे तो Rolls-Royce भी फिकी पड़ जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Ritika Jangid

View all posts

Advertisement
×