Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिजनौर में तेंदुए के हमले में युवक घायल, लोगों में दहशत का माहौल

10:06 AM May 12, 2024 IST | Aastha Paswan

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में तेंदुआ खुले आम घूम रहा है। वहीं लोगों में दहशत का महौल बना हुआ है।

Highlights

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नहटौर थाना क्षेत्र के ढकौला गांव की है। संजय (25) अपने खेत में शनिवार देर शाम को पानी देने गया था, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, तेंदुआ उसे बुरी तरह से जख्मी कर चुका था।

Advertisement

युवक को कराया भर्ती

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल घायल संजय को नहटौर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए बिजनौर रेफर कर दिया गया।

मौके पर पहुचा वन विभाग

सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया। अभी तक तेंदुए के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि, वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा है कि घबराएं नहीं तेंदुए को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

लोगों में दहशत का माहौल

लेकिन तेंदुए के हमले से गांव के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। फॉरेस्ट रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि हम घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे, पर अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वो कौन-सा जानवर था। उसकी तलाश के लिए सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article