India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

जौनपुर में पुलिस ने चार बदमाशों को अवैध गोला बारूद रखने के जुर्म में किया गिरफ्तार

04:03 PM Dec 13, 2023 IST
Advertisement

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बक्सा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो सवार चार अपराधियों को हिरासत में लिया। उनके कब्जे से 01 अवैध पिस्टल, 03 तमंचा मय कारतूस, 29 देशी बम व 06 मोबाइल फोन बरामद किये गए है।

Highlights:

पुलिस अधीक्षक डा। अजय पाल शर्मा ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बक्सा विवेक कुमार तिवारी मय हमराही कर्मचारीगण मंगलवार देर रात संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान 04 बदमाश सचिन यादव उर्फ देवा पुत्र महेन्द, यादव निवासी ग्राम देवापार थाना मड़यिहूँ जनपद जौनपुर, रोहित सोनकर पुत्र करिया सोनकर निवासी कुद्दूपुर रसैना थाना लाईन बाजार जनपद जौनपुर, किशन यादव पुत्र राजमन यादव निवासी ग्रमा नईगंज थाना कोतवाली जनपद जौनपुर और रजनीकान्त मौर्य उर्फ बन्टी पुत्र हीरालाल मौर्य निवासी ग्राम सैदनपुर थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर को पकड़ चौराहा से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बदमाशों कब्जे से 01 पिस्टल। 32 बोर व 2 जिन्दा कारतूस। 32 बोर तथा 3 कट्टा। 315 बोर,एक जिन्दा कारतूस। 315 बोर,एक मिस कारतूस। 315 बोर व 29 देशी बम जिन्दा व 6 एन्ड्रायड मोबाईल तथा एक स्कार्पियो वाहन बरामद किया गया।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article