W3Schools
Advertisement

9 बीघा जमीन के विवाद में जेठ ने की महिला की हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के कोरारी खेड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक 38 वर्षीय महिला सोनी की उसके जेठ (भाई के पति) नेपाल सिंह ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।
02:03 PM Oct 04, 2026 IST | Bhawana Rawat
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के कोरारी खेड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक 38 वर्षीय महिला सोनी की उसके जेठ (भाई के पति) नेपाल सिंह ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।
9 बीघा जमीन के विवाद में जेठ ने की महिला की हत्या  कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार  आरोपी फरार
Woman Killed Over Land Dispute

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जमीन विवाद को लेकर 38 साल की महिला की उसके जेठ ने ने हत्या कर दी। 30 वर्षीय सोनी खेत में घास काटने के लिए गई थी, तभी वहां जेठ नेपाल सिंह ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया। इस हमले में सोनी की मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने इस हत्या के पीछे नौ बीघा जमीन का विवाद बताया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जेठ फरार हो गया, जिसकी तलाश अब पुलिस कर रही है।

Advertisement

जेठ ने भाई की पत्नी को मारा

जानकारी के मुताबिक, यह मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के कोरारी खेड़ा गांव का है। यहां जमीन के विवाद के चलते एक जेठ ने अपनी ही छोटे भाई की पत्नी की कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी। मृतका सोनी (38) और संदीप की शादी 1998 में हुई थी, दोनों का एक 13 साल का बेटा है।

Advertisement

कुछ समय पहले हुए एक हादसा के बाद पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस वजह से सोनी खुद ही खेतों की देखरेख करती थी, जो उसके जेठ नेपाल सिंह को पसंद नहीं था। इसी रंजिश में जब सोनी खेत पर घास काट रही थी, तभी जेठ ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी फरार हो गया।

Advertisement

मृतका के भाई ने क्या बताय?

मृतका सोनी के भाई अमृतपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नेपाल सिंह की नजर अपने छोटे भाई की नौ बीघा जमीन पर थी। वह नहीं चाहता था कि सोनी खेत पर जाएं और वहां काम करें। जेठ नेपाल सिंह को लगता था कि सोनी के रहते वह जमीन पर कब्ज़ा नहीं कर पाएगा। इसलिए एक सिन जब सोनी घास काटने गई, तो नेपाल सिंह ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए दो टीमें बनाई हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है, हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही साफ़ होगा कि हत्या के पीछे जमीनी विवाद ही है या फिर कोई वजह।

Also Read: Gujarat: जिम में हिडन कैमरे और ब्लैकमेलिंग की शिकायत, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, आपत्तिजनक वीडियो-फोटो बरामद; जिम मैनेजर गिरफ्तार

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×