For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Agra: ताजगंज में युवती के साथ गैंगरेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

01:50 AM Jul 23, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
agra  ताजगंज में युवती के साथ गैंगरेप  पुलिस ने दर्ज किया मामला

Agra: आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है। युवती रविवार रात ताजगंज थाना पहुंची और फतेहाबाद मार्ग स्थित सेल्फी प्वाइंट के पास गैंगरेप की सूचना दी। इस पर ताजगंज थाना पुलिस ने युवती की तहरीर पर अगवा करके गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Highlights

  • आगरा में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया
  • युवती के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया
  • शादी के भी युवती को मित्र करता था परेशान

 

देह व्यापार से जुड़ा था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, हरियाणा की युवती ने आगरा के ताजगंज थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। युवती ने बताया कि, वह कई सालों से आगरा में रह रही है। पहले उसकी मित्रता एक युवक से थी। उसको युवक की संदिग्घ गतिविधियों का पता चला, कि युवक देह व्यापार का काम करता है। उसके बाद से उसने उस युवक से दूरी बना ली। फिर उसने दूसरे युवक से शादी कर ली। युवती का आरोप है, कि उसकी शादी हो जाने के बाद भी वो युवक उसको परेशान कर रहा था। उसका पीछा किया जाने लगा।

पुलिस ने दी जानकारी

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें धांधूपुरा के लखन और सूरज चौधरी पर आरोप लगाया गया है। पूर्व में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल को देखा है। जानकारी जुटाई जा रही है। इनको धड़पकड़ के लिए पुलिस टीम बनाई गई है। जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×