India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Agra: ताजगंज में युवती के साथ गैंगरेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

01:50 AM Jul 23, 2024 IST
Advertisement

Agra: आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है। युवती रविवार रात ताजगंज थाना पहुंची और फतेहाबाद मार्ग स्थित सेल्फी प्वाइंट के पास गैंगरेप की सूचना दी। इस पर ताजगंज थाना पुलिस ने युवती की तहरीर पर अगवा करके गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Highlights

 

देह व्यापार से जुड़ा था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, हरियाणा की युवती ने आगरा के ताजगंज थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। युवती ने बताया कि, वह कई सालों से आगरा में रह रही है। पहले उसकी मित्रता एक युवक से थी। उसको युवक की संदिग्घ गतिविधियों का पता चला, कि युवक देह व्यापार का काम करता है। उसके बाद से उसने उस युवक से दूरी बना ली। फिर उसने दूसरे युवक से शादी कर ली। युवती का आरोप है, कि उसकी शादी हो जाने के बाद भी वो युवक उसको परेशान कर रहा था। उसका पीछा किया जाने लगा।

पुलिस ने दी जानकारी

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें धांधूपुरा के लखन और सूरज चौधरी पर आरोप लगाया गया है। पूर्व में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल को देखा है। जानकारी जुटाई जा रही है। इनको धड़पकड़ के लिए पुलिस टीम बनाई गई है। जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article