ब्यूटी पार्लर में थी दुल्हन और इधर हो गया बड़ा कांड! दुल्हे ने हाथ में तलवार लेकर लड़की वालों को दौड़ाया, मामला यूपी का
Aligarh Groom Sword Attack : छर्रा इलाके से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जहां मंगलवार रात दुल्हे ने वहाँ बारात में मौजूद लोगों पर तलवार भांजने की हिंसक कोशिश को अंजाम दिया। बता दें इस के बाद शादी की खुशियां अचानक दुःख में तब्दील हो गईं.
दरअसल बारात रायपुर खास से आई थी और सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच किसी ने दूल्हे जयवीर को खबर दी कि लड़की वालों ने उसके पिता के साथ बदसलूकी और मारपीट की है। इतने में दुल्हे का पारा सातवे आसमान में जा पहुंचा और उसने अपना सेहरा सड़क पर फेंका और हाथ में तलवार लेकर सीधे मैरिज हॉल में घुस गया।
दूल्हे ने दुल्हन के भाई समेत जो भी सामने आया, उस पर हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले से शादी में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दूल्हा फरार हो चुका था। हंगामे के बाद शादी टूट गई और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।
पिता की बेइज्जती सुन खोया आपा
बता दें, रायपुर खास निवासी जयवीर की शादी छर्रा के संजय नगर की एक युवती से तय हुई थी। मंगलवार रात करीब आठ बजे धूमधाम से बारात गार्डन पहुंची थी। बाराती खाने-पीने में व्यस्त थे और घराती खातिरदारी में जुटे थे। तभी किसी ने दूल्हे के कान भर दिए कि उसके पिता को पीटा गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह सुनते ही दूल्हा बग्गी से उतरा और उसने अपना आपा खो दिया। हाथ में तलवार लिए दूल्हे को देखकर किसी की आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं हुई। उसने दुल्हन के भाई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। गनीमत रही कि उस वक्त दुल्हन ब्यूटी पार्लर गई हुई थी।
अलीगढ़ में 'दंगल'बनी शादी,तलवार लेकर कूदा दूल्हा @aligarhpolice
बिना दुल्हन के वापस लौटी बारात,छर्रा के MR गार्डन में हुआ भारी बवाल,@Uppolice
बात बढ़ी,तो सात फेरे लेने आया दूल्हा खुद को रोक नहीं पाया,उसने आव देखा न ताव,सीधे तलवार निकालकर लहराना शुरू कर दिया। @rangealigarh pic.twitter.com/lCh3Nrcf71
— Vishu Raghav ( journalist ) (@Vishuraghav9) July 8, 2026
घायलों का चल रहा इलाज

थाना छर्रा प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल अभी तक किसी भी पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है और दोनों परिवार आपस में समझौते की बात कर रहे हैं।
इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शादी के जोड़े में हाथ में तलवार लिए एक शख्स लोगों पर हमला करता दिख रहा है।
मारपीट में दुल्हन का भाई मनवीर और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें - वक्फ बोर्ड में हिंदुओं की एंट्री से राजनीति गरमाई; MP के फैसले के बाद अब UP की बारी, जानें क्या है नया प्लान?

Join Channel