W3Schools
Advertisement

Badaun Encounter: बदायूं में पुलिस और गो तस्कर के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी जुम्मन गिरफ्तार, दारोगा भी घायल

Badaun Encounter: बदायूं में पुलिस और गो तस्कर के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी जुम्मन को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। वहीं, आरोपी की फायरिंग में दारोगा कमर अहमद खां भी घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
02:15 PM Sep 23, 2026 IST | Amit Kumar
Badaun Encounter: बदायूं में पुलिस और गो तस्कर के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी जुम्मन को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। वहीं, आरोपी की फायरिंग में दारोगा कमर अहमद खां भी घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
badaun encounter  बदायूं में पुलिस और गो तस्कर के बीच मुठभेड़  25 हजार का इनामी जुम्मन गिरफ्तार  दारोगा भी घायल
Badaun Encounter (credit social media )

Badaun Encounter: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने मंगलवार देर रात एक मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी गोमांस तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की दोनों टांगों में गोली लगी है। वहीं, बदमाश की फायरिंग में एक दारोगा भी घायल हुआ है। घटना के बाद दोनों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बदायूं पुलिस ने बताया कि अलापुर थाना पुलिस की ककराला-कादरचौक रोड पर ईंट भट्ठे से करीब 200 मीटर पहले मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने गो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रमजानपुर गांव निवासी जुम्मन के रूप में हुई है। जुम्मन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  सीओ आशेष नाथ सिंह ने बताया कि  मुठभेड़ के दौरान जुम्मन ने पुलिस टीम पर चार राउंड फायर किए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली आरोपी के दोनों पैरों में लगी। वहीं, जुम्मन की फायरिंग में दारोगा कमर अहमद खां के दाहिने हाथ में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Advertisement

आरोपी के पास से हथियार बरामद

पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, चार खोखे, एक छुरी और एक रस्सी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, जुम्मन के खिलाफ कादरचौक और अलापुर थानों में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गोकशी और गैंगस्टर एक्ट जैसे मामले भी शामिल हैं।

Advertisement

जुम्मन पर कब दर्ज हुआ था पहला मामला?

दरअसल, जुम्मन के खिलाफ कादरचौक थाने में साल 2009 में मारपीट और जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद उसके खिलाफ गोकशी और गैंगस्टर एक्ट के कई मामले दर्ज किए गए।

ताजा मामला 7 सितंबर को अलापुर थाना क्षेत्र में हुई गोकशी से जुड़ा है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक अन्य गो तस्कर तन्हीर को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तन्हीर गौरामई का रहने वाला बताया जा रहा है। उस कार्रवाई में भी शिववीर नाम का एक सिपाही घायल हुआ था।

यह भी पढ़ें: Death on the Wedding Night: दूल्हा-दुल्हन की सुहागरात बनी आखिरी रात, सुबह कमरे का मंजर देख परिवार के उड़ गए होश, जानें पूरा मामला

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×