Bahraich Woman Sets House on Fire: संपत्ति विवाद में सौतेले भाइयों को फंसाने के लिए खुद के घर में लगाई आग, जिंदा जल गई महिला
Bahraich Woman Sets House on Fire: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां संपत्ति विवाद की जांच में ऐसे खुलासे हुए हैं, जिन्होंने पूरे मामले की दिशा बदल दी। पुलिस के अनुसार, शुरुआत में जो मामला रिश्तेदारों पर हमले और साजिश का माना जा रहा था, जांच आगे बढ़ने पर कहानी पूरी तरह बदलती नजर आई।
Property Dispute Case: आग में झुलसकर चंदा की मौत
यह घटना बहराइच के नूरुद्दीन चक गांव की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, 16 मई को एक घर में आग लगने की सुचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जब देखा तो पूरा मकान आग की लपटों में घिरा हुआ था। आग बुझाने के बाद घर से गंभीर रूप से झुलसी एक महिला को बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान चंदा उर्फ महबूबी के रूप में हुई है। महिला को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
शुरुआत में महिला के पति की शिकायत पर उसके सौतेले भाई और दो भतीजों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। लेकिन जांच के दौरान पुलिस को कई ऐसे सबूत मिले जिन्होंने शक की दिशा बदल गई। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक, जांच में सामने आया कि महिला का अपने सौतेले भाइयों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।
UP House Fire: पति के साथ मिलकर घर में लगाई आग
जांच के दौरान सामने आया कि ससुराल की संपत्ति के लालच में पति आर राजीव ने पत्नी चंदा के साथ पूरी साजिश रची थी। घटना की रात सीसीटीवी में राजीव एक जरीकैन लेकर कई बार इधर से उधर आता-जाता दिखा था।
पुलिस पूछताछ में पति ने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर घर में आग लगाई थी। हालांकि, घटना के दौरान चंदा खुद ही आग की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने इस मामले में पति राजीव के अलावा उसके भाई शफी अहमद और भतीजे शमी अहमद को भी गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Join Channel