India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा पर केंद्र का सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 22 जनवरी को रहेगा हाफ डे

04:46 PM Jan 18, 2024 IST
Advertisement

Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कारण 22 जनवरी को देश भर में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला की नई मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह सोमवार को निर्धारित है। यह समारोह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाना तय है।

सभी कार्यालय आधे दिन के लिए रहेंगे बंद

मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों को जारी आदेश में कहा, अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न 22 जनवरी 2024 को पूरे भारत में मनाया जाएगा। इस उत्सव में कर्मचारी भाग ले सकें, इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि पूरे भारत में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी 2024 को दोपहर ढाई बजे तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।

छुट्टी को लेकर थी जनता की मांग

संपर्क करने पर केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह निर्णय लोगों के जबर्दस्त उत्साह को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा, इसे लेकर देशभर में जनता की काफी मांग थी। 22 जनवरी को केंद्र सरकार के कार्यालयों को आधे दिन के लिए बंद करने का निर्णय जनभावनाओं को देखते हुए लिया गया है।

22 जनवरी को कई राज्यों में छुट्टी घोषित

22 जनवरी को कई राज्यों में अवकाश घोषित किये गए हैं। उत्तर प्रदेश के CM योगी ने यह आदेश दिया है कि, आने वाली 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शैक्षणिक संस्थान और सरकारी कार्यालय में अवकाश रहेगा। प्रदेश के CM योगी ने लोगों से उस दिन दिवाली मनाने का आग्रह किया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार ने भी इस दिन का अवकाश घोषित किया है। इस दिन MP के सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा साथ ही 22 जनवरी को शराब और मांस की सभी दुकानों पर ताला लगाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। गोवा के मुख्यमंत्री ने भी 22 जनवरी को सार्वजनिक छुट्टी घोषित की है। हरियाणा में भी इस दिन छुट्टी रहेगी साथ ही शराब और मांस की दुकानें बंद करने के सख्त निर्देश हैं। छत्तीसगढ़ में भी इस दिन सभी सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं, आदेशों का सख्ती से पालन न करने पर सज़ा दी जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article