एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
UP News : एक दिवसीय दौरे पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अमेठी पहुंचे। जायस स्थित राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी (RGIPT) पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
डिप्टी सीएम ने संस्थान में छात्रावास के नवनिर्मित तीन भवनों एससी बोस, होमी भाभा और विद्यासागर का उद्घाटन किया। इसके बाद आपदा पीड़ित 17 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र सौंपे।
विकसित प्रदेश का संकल्प दोहराया
अपने संबोधन में केशव प्रसाद मौर्य ने विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को दोहराया। उन्होंने समाजवादी पार्टी को गुंडों की पार्टी बताते हुए कहा कि अखिलेश यादव 2047 तक मुख्यमंत्री बनने का केवल सपना देखते रहें। डिप्टी सीएम ने अमेठी से पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के चुनाव हारने पर मलाल जताया।
वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे अमेठी और रायबरेली की जनता का विश्वासघाती बताया।
यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश बना देश का पहला राज्य, 28 ट्रांसजेंडर युवाओं ने NET-JRF परीक्षा पास कर रचा इतिहास

Join Channel