स्वास्थ्य, पोषण और महिला सशक्तीकरण में योगदान के लिए डॉ. निरुपमा सिंह सम्मानित
UP News : स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में करीब दो दशक से सक्रिय डॉ. निरुपमा सिंह को ‘सेवा शिखर सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में आयोजित समारोह में खुशी फाउंडेशन की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
बाल व महिला सशक्तिकरण अभियानों में रहीं सक्रिय
एसजीपीजीआई की वरिष्ठ डाइटिशियन और स्तुति चैरिटेबल सोसाइटी की चेयरपर्सन डॉ. सिंह महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और महिला सशक्तीकरण से जुड़े अभियानों में सक्रिय रही हैं। कैंसर और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ उनका जोर बीमारी से बचाव, संतुलित पोषण और स्वस्थ जीवनशैली पर रहा है।
नई जिम्मेदारी का संकल्प
सम्मान ग्रहण करते हुए डॉ. सिंह ने इसे उपलब्धि के साथ समाज के प्रति नई जिम्मेदारी का संकल्प बताया।
समारोह में रंगमंच, चिकित्सा, समाजसेवा और खेल क्षेत्र की अन्य विभूतियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. अनिल रस्तोगी और कैंसर संस्थान, लखनऊ के निदेशक प्रो. एम.एल.बी. भट्ट प्रमुख रहे।
यह भी पढ़ें - थाना समाधान दिवस में डीएम दिव्यांशु पटेल ने परखी हकीकत, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

Join Channel