Varanasi में फर्जी Clinic और डॉक्टरों पर चला प्रशासन का चाबुक! सील किया Medical Center
Fake clinic Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज बाजार में संचालित एक कथित फर्जी क्लीनिक पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जांच में कमियां मिलने के बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही क्लीनिक संचालक के खिलाफ पुलिस में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार दानगंज बाजार में चल रहे "गौतम बाल इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सालय" (Electro Homeopathic Clinic) का 17 अप्रैल 2026 को उप जिलाधिकारी (सदर) नितिन सिंह ने (SDM Inspection Varanasi) अचानक निरीक्षण किया था। इस दौरान क्लीनिक से जुड़े दस्तावेजों और चिकित्सकीय प्रमाणपत्रों (Medical Certificates) की जांच की गई। जांच के दौरान अधिकारियों ( Illegal Medical Practice) को कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों में गड़बड़ियां और नियमों के उल्लंघन के संकेत मिले। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, निरीक्षण के समय क्लीनिक में मौजूद चिकित्सकीय प्रमाणपत्रों सहित कई अन्य जरूरी दस्तावेज भी जब्त कर लिए गए। अधिकारियों ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू की। जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की संस्तुति की गई। सूत्रों के अनुसार उप जिलाधिकारी नितिन सिंह और मुख्य चिकित्साधिकारी (Chief Medical Officer) डॉ. मुकेश कुमार ने मामले को गंभीर मानते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की सिफारिश की थी।
Fake Clinic Varanasi: संचालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

प्रशासनिक निर्देश मिलने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चोलापुर के अधीक्षक आर.बी. यादव ने क्लीनिक संचालक विजय कुमार गौतम के खिलाफ चोलापुर थाने में लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और जब्त किए गए दस्तावेजों की भी सत्यता परखी जा रही है।
Varanasi Latest News: स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

दानगंज क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और बिना मान्यता वाले चिकित्सा केंद्रों (Medical Centers) में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की सक्रियता को देखते हुए कई संचालक अपने दस्तावेजों को व्यवस्थित करने में जुट गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे संस्थानों पर कार्रवाई से मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और फर्जी मेडिकल सेवाओं पर रोक लगेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर के अधीक्षक आर.बी. यादव ने बताया कि बिना वैध अनुमति के चल रहे चिकित्सा संस्थानों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते हुए क्लीनिक या चिकित्सालय संचालित करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा कोई भी मामला गंभीरता से लिया जाएगा और अवैध चिकित्सा गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Lucknow में मामा बना हैवान: भांजे की हत्या कर खेत में फेंका शव, परिवार के खुलासों से सनसनी

Join Channel