W3Schools
Advertisement

फर्जी LLB डिग्री से वकालत करने का आरोप, प्रयागराज में 105 वकीलों पर कार्रवाई; 39 के खिलाफ FIR

प्रयागराज में फर्जी LLB डिग्री के आधार पर वकालत करने का मामला सामने आया है। यूपी बार काउंसिल की शिकायत पर पुलिस ने 105 वकीलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। इनमें 39 के खिलाफ पिछले तीन दिनों में FIR दर्ज हो चुकी है। पुलिस अब संबंधित शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच कर रही है।
11:52 AM Aug 11, 2026 IST | Shivangi Shandilya
प्रयागराज में फर्जी LLB डिग्री के आधार पर वकालत करने का मामला सामने आया है। यूपी बार काउंसिल की शिकायत पर पुलिस ने 105 वकीलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। इनमें 39 के खिलाफ पिछले तीन दिनों में FIR दर्ज हो चुकी है। पुलिस अब संबंधित शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच कर रही है।
फर्जी llb डिग्री से वकालत करने का आरोप  प्रयागराज में 105 वकीलों पर कार्रवाई  39 के खिलाफ fir
Fake LLB Degree Case

यूपी के प्रयागराज से एक बड़ी खबर सामने आई है। शहर में फर्जीवाड़ा का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है। LLB मार्कशीट के आधार पर वकालत में नामांकन कराने का बड़ा मामला सामने आया है। यूपी बार काउंसिल की शिकायत के बाद पुलिस ने 105 वकीलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। आरोप है कि इन लोगों ने फर्जी एजुकेशन डाक्यूमेंट्स दिखाकर नामांकन कराया और सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस हासिल किया। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल तेज कर दी है। पिछले 3 दिनों में 39 लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज हो चुका हैं। इस कार्रवाई के बाद, फ़र्ज़ी डिग्रियों के आधार पर वकालत करने वालों पर गाज गिरी है। पुलिस अब दस्तावेजों की जांच कर मामले की पूरी जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस ने क्या कहा?

सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने इस मामले को लेकर बताया है कि यूपी बार काउंसिल के सचिव आरके शुक्ला ने 105 ऐसे वकीलों के खिलाफ शिकायत कि है, जिन पर फर्जी डिग्री दिखाकर सीओपी लेने और वकालात करने के आरोप है। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि बाकी वकीलों के खिलाफ भी क़ानूनी कार्रवाई होगी और मामले की जांच शुरू होगी। अब तक फर्जी डिग्री के आधार पर वकालत करने वाले 39 वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

फर्जी LLB डिग्री पर 105 वकील रडार पर!

बता दें कि सहारनपुर निवासी दीपक कश्यप के खिलाफ फर्जी एलएलबी डिग्री के मामले में FIR दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार, उन्होंने COP यानी Certificate of Practice के लिए आवेदन करते समय जो डिग्री और मार्कशीट लगाई थी, उसे राजस्थान के पिलानी स्थित श्रीधर यूनिवर्सिटी में वेरिफिकेशन के लिए भेजा गया। अपने रिकॉर्ड के आधार पर, यूनिवर्सिटी ने मार्कशीट की फोटोकॉपी को नकली बताया। इसके बाद, पुलिस ने दीपक कश्यप के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया। प्रयागराज पुलिस फिलहाल इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×