Fatehpur Husband Assault: पति को चारपाई से बांधा, डंडे से सिर फोड़ा, फिर करंट लगाया... पत्नी की दरिंदगी का Video वायरल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (Fatehpur) से पत्नी की दरिंदगी का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख आपकी रूह कांप जाएगी। फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के परसदेपुर गांव में रविवार रात ने नशे की हालत में घर पहुंचे पति से विवाद के पत्नी ने उसे जमकर पीटा। आरोप है कि पत्नी ने रात भर उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की, चारपाई से बांधकर फिर करंट से झुलसाया। घटना की सूचना मिलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया।
पति का डंडे से सिर भी फोड़ा, करंट लगाया
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पति को चारपाई से बांधकर बंधक बनाया गया है। शरीर पर बिजली के तार भी लपेटे गए हैं। आस-पास के लोग घायल पड़े पति को चारपाई से खोलने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पत्नी ने पति का डंडे से सिर भी फोड़ा है और उसे करंट भी लगाया है। आरोप है कि पति शराब पीकर अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था, इससे तंग आकर पत्नी ने ऐसा कदम उठाया।
#फतेहपुर मे चारपाई से बंधा मिला पति, शरीर पर लिपटा था बिजली का तार!
पत्नी पर डंडों से हमला कर करंट लगाकर मारने की कोशिश का आरोप
चीख-पुकार सुन पहुंचे परिजनों ने खोला दरवाज़ा,गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा जंग,औंग थाना क्षेत्र के परसदेपुर गांव का मामला#Uppoliceinnews pic.twitter.com/RyS19xW6Cb— Vivek mishra 007 (@007vivekmishra) July 7, 2026
नशे में घर पहुंचने के बाद हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि पति संजीव तिवारी हलवाई है। रविवार को जब वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा, तो किसी बात पर उसका पत्नी रन्नो देवी से झगड़ा हो गया। रात करीब 10:30 बजे संजीव के घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। आवाज सुनकर परिवार और आस-पास के लोग पहुंचे, लेकिन रन्नो ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद सजीव की चीखें और तेज हो गई, जिसके बाद जबरदस्ती गेट खुलवाया गया। अंदर का नजारा देख सब लोग हैरान रह गए। चारपाई पर बंधा संजीव और उसके शरीर पर लिपटे तार। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब वायरल हो रहा है।
UP फतेहपुर, रनों देवी ने पति को खाट पर बांधकर हत्या करने की कोशिश की।
शोर सुनकर परिवार आया संजीव तिवारी खून से लथपथ मिला।
हाथ पैर रस्सी और बिजली के तार से बंधे हुए थे।
आरोपी पत्नी गिरफ्तार।#Wife #AttempToKillHusband #KillerWife #harrassedhusband #tortur #fatehpurPolice #UP pic.twitter.com/NZeGMiMaHG— Rajtyagi (@Rajtyag04068412) July 6, 2026
पुलिस हिरासत में आरोपी पत्नी
परिजनों ने उसे चारपाई से छुड़ाकर गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल पति संजीव अस्पताल में भर्ती और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घायल संजीव की हालत में थोड़ा सुधार होने पर उसका भी बयान लिया जाएगा।

Join Channel