W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Fire in Ghaziabad Shoe Showroom: गाजियाबाद के घंटाघर के पास जूते के शोरूम में लगी आग, सारा माल जलकर खाक, आसमान में छाया धुएं का गुबार

04:53 PM Jul 07, 2026 IST | Bhawana Rawat
fire in ghaziabad shoe showroom  गाजियाबाद के घंटाघर के पास जूते के शोरूम में लगी आग  सारा माल जलकर खाक  आसमान में छाया धुएं का गुबार
Fire in Ghaziabad Shoe Showroom

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में घंटाघर इलाके में स्थित एक जूते के शोरूम में मंगलवार को शाम 4 बजे अचानक भीषण आग लग गई। यह आग शोरूम के तीसरी मंजिल पर बने गोदाम में लगी, जहां जूतों का भारी स्टॉक था। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। आसमान में धुएं का काला गुबार काफी दूर से ही दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

Advertisement

फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने बुझाई आग

आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। दमकल कर्मी लगातार कोशिश कर रहे हैं ताकि आग आसपास की दुकानों में न फैले। राहत की बात यह रही कि बारिश की वजह से बाजार में आम दिनों जितनी भीड़ नहीं थी, जिससे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में आसानी हुई। फिलहाल किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

Advertisement

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग किस वजह से लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच आग पूरी तरह बुझने के बाद फायर विभाग और पुलिस मिलकर इसकी जांच करेंगे।

Advertisement

गाजियाबाद के सबसे भीड़भाड़ वाले मार्केट में लगी आग

Fire in Ghaziabad Shoe Showroom
Massive Fire in Ghaziabad (Image- Social Media)

आपको बता दें कि घंटाघर और जवाहर गेट क्षेत्र गाजियाबाद का सबसे भीड़भाड़ वाला इलाका है, जों पुराने कारोबारी इलाकों में गिना जाता है। यहां कपडे, जूते और अन्य सामान मिलता है। ऐसे में दमकल कर्मियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती आग को फैलने से रोकना था। वरना आसपास की दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थी, जिससे भारी नुकसान हो सकता था।

पिछले कुछ समय से राजधानी दिल्ली में बढ़ते आग लगने के मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ये हादसे राजधानी में फायर सेफ्टी को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े करते हैं।

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×