W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ग्रेटर नोएडा की इलेक्ट्रॉनिक चिप कंपनी में लगी भीषण आग, बुझाने आए 2 दमकलकर्मियों की मौत, 3 घायल

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली कंपनी में देर रात भीषण आग लग गई। आग बुझाने के दौरान कंपनी की एक दीवार और लोहे का भारी बीम गिर गया, जिसकी चपेट में 5 दमकलकर्मी आ गए।
11:54 AM Aug 04, 2026 IST | Bhawana Rawat
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली कंपनी में देर रात भीषण आग लग गई। आग बुझाने के दौरान कंपनी की एक दीवार और लोहे का भारी बीम गिर गया, जिसकी चपेट में 5 दमकलकर्मी आ गए।
ग्रेटर नोएडा की इलेक्ट्रॉनिक चिप कंपनी में लगी भीषण आग  बुझाने आए 2 दमकलकर्मियों की मौत  3 घायल
Greater Noida Factory Fire

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में स्थित इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली कंपनी में देर रात भीषण आग लग गई। आग बुझाने के दौरान एक साइड की दीवार और लोहे का भारी बीम अचानक गिर गया। इस हादसे में आग बुझाने के लिए आए 5 दमकलकर्मी मलबे में दब गए। जिसमें से 2 की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी आग लगने का कारण सामने नहीं आया है।

Advertisement

आग बुझाने के दौरान गिरी दीवार और लोहे का बीम

Greater Noida Factory Fire
Greater Noida Factory Fire (Image- Social Media)

जानकारी के अनुसार, 3 और 4 अगस्त की दरमियान रात को ईकोटेक-3 स्थित ILGIM कंपनी में आग लगने की सूचना मिली। इस कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने का काम किया जाता है। यहां पर आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया गया, इस दौरान कंपनी की एक साइड की दीवार और लोहे का एक बीम अचानक गिर गया। इसकी चपेट में 5 दमकलकर्मी आ गए।

Advertisement

2 दमकलकर्मियों की मौत, 3 घायल

आग बुझाने के काम में जुटे 5 फायरमैन मलबे में दब गए। इसमें मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार, मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह, फायरमैन अमित कुमार और फायरमैन रोहित यादव शामिल थे। कड़ी मशक्कत के बाद पांचों को मलबे से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने रोहित यादव और तीरथपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं 3 घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

Advertisement

जांच में जुटी पुलिस

इस हादसे ने फिर से औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फ़िलहाल पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही ये भी देखा जा रहा है कि कंपनी में सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं। अधिकारियों ने कहा है कि जांच रिपोर्ट में अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×