India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

शादी समारोह में दूल्हे के पिता को हर्ष फायरिंग करना पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज की FIR

10:03 PM Feb 06, 2024 IST
Advertisement

गत 4 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक शख्स वैवाहिक समारोह में बुलट फायरिंग करते हुए देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।

कथित तौर पर यह घटना पूर्वी दिल्ली के घरोली गांव में घटी

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दूल्हे का पिता वैवाहिक समारोह के दौरान हवा में पिस्तौल लहरातेे हुए बेपरवाह होकर हवा में फायरिंग कर रहा है।पुलिस अधिकारी ने बताया, गाजीपुर के घरौली गांव के कुम्हार बस्ती में एक शादी में फायरिंग का वीडियो एक्स पर पोस्ट किया गया था। निक्की नाम की लड़की की शादी होनी थी, यह वीडियो उसी की शादी का था। पुलिस के मुताबिक, यह हर्ष फायरिंग तब की गई, जब बारात उत्तर प्रदेश के बड़ौत से रवाना होने वाली थी। फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान 50 वर्षीय सतपाल सिंह के रूप में हुई है, जो कि दूल्हे का पिता है। पुलिस ने बताया, आर्म्स एक्ट की धारा 29 की उपधारा(9) और आईसीपी 336 के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि, आरोपी के पास वैध पिस्तौल का लाइसेंस है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article