For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Hathras Stampede: हाथरस मामले में यूपी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर गिरफ्तार

12:12 AM Jul 06, 2024 IST
hathras stampede  हाथरस मामले में यूपी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी  मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर गिरफ्तार

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में 2 जुलाई को हुई भगदड़ में मारे गए 121 लोगों की मौत का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस ने देव प्रकाश मधुकर पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं आरोपी के वकील का दावा है कि मधुकर ने सरेंडर किया है। वकील का कहना है कि मधुकर हार्ट का मरीज है। इसलिए उसे पुलिस के सामने सरेंडर कराया गया है।

Highlights:

  • हाथरस मामले का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर गिरफ्तार
  • यूपी के हाथरस में 2 जुलाई को भगदड़ के दौरान 121 लोगों की मौत हुई थी
  • यूपी पुलिस ने सत्संग के आयोजन समिति के 6 सदस्य को किया गिरफ्तार

 

हाथरस में हुई भगदड़ के सिलसिले में यूपी पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वे सभी सत्संग के आयोजन समिति के सदस्य थे। मंगलवार को हाथरस में प्रवचनकर्ता नारायण साकार हरि या 'भोले बाबा' द्वारा सत्संग का आयोजन किया गया था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×