W3Schools
Advertisement

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कार पलटने से न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनम चतुर्वेदी की मौत

यह हादसा मक्खनपुर थाना क्षेत्र के पास हुआ, जहां दो कारों की टक्कर के बाद स्विफ्ट डिजायर असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के दौरान सिर में गंभीर चोट आने की वजह से उनकी मौके पर ही जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
08:04 PM Nov 04, 2026 IST | Rohit Singh
यह हादसा मक्खनपुर थाना क्षेत्र के पास हुआ, जहां दो कारों की टक्कर के बाद स्विफ्ट डिजायर असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के दौरान सिर में गंभीर चोट आने की वजह से उनकी मौके पर ही जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कार पलटने से न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनम चतुर्वेदी की मौत

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में कार चला रहीं न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनम चतुर्वेदी की मौके पर ही मौत हो गई। मूलरूप से आगरा के मैनपुरी जिले की रहने वाली सोनम चतुर्वेदी वर्तमान में फिरोजाबाद में ही तैनात थीं।

Advertisement

यह हादसा मक्खनपुर थाना क्षेत्र के पास हुआ, जहां दो कारों की टक्कर के बाद स्विफ्ट डिजायर असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के दौरान सिर में गंभीर चोट आने की वजह से उनकी मौके पर ही जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

छत्तीसगढ़ के कोरबा में भी भीषण सड़क हादसा

इधर, सड़क दुर्घटना का एक दूसरा मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा से सामने आया है। यहां कुसमुंडा के गेवरा-टीपर मार्ग पर बुधवार सुबह एक स्कूटी और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहन चालक अनियंत्रित होकर पास से गुजर रहे भारी ट्रेलर की चपेट में आ गए।

Advertisement

हादसे में बाइक सवार युवक सीधे ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गया, जबकि स्कूटी सवार युवती की भी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस भयानक दुर्घटना के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग जमा हो गए।

बताया जा रहा है कि रेलवे अंडरब्रिज की मरम्मत का काम चलने के कारण उसे बंद कर दिया गया था, जिसकी वजह से इस वैकल्पिक टीपर मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ गया था। अचानक ट्रैफिक का दबाव बढ़ने और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण यह गंभीर हादसा हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कुसमुंडा पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने की कोशिश में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें - अलीगढ़ में सस्पेंड दरोगा ने लगाई फांसी, नशे में वीडियो वायरल होने पर हुई थी कार्रवाई

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×