कानपुर में इंस्टाग्राम पर दर्दभरी स्टोरी लगा युवक ने की खुदकुशी, परिजनों का आरोप- दबंगों ने घर में घुसकर पीटा था
Kanpur Youth Suicide Case : कानपुर के शहर के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर दर्दभरी स्टोरी पोस्ट करने के कुछ ही घंटे बाद 25 साल के एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान ईदगाह पीली बिल्डिंग निवासी सूरज गौतम के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि पड़ोस की एक लड़की से बातचीत करने को लेकर कुछ स्थानीय दबंगों ने सूरज के घर में घुसकर उसकी बेरहमी से पिटाई की थी। इतना ही नहीं, उन लोगों ने तमंचा तानकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। परिजनों का दावा है कि इस हमले और खौफ के कारण सूरज ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
फंदे पर लटका मिला बेटा
सूरज की मां लक्ष्मी ने बताया कि वह लोगों के घरों में चौका-बर्तन करके किसी तरह परिवार चलाती हैं। उनके पति मुन्नीलाल की मौत पहले ही हो चुकी है। शनिवार शाम करीब छह बजे जब वह काम से वापस घर लौटीं, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
काफी देर तक खटखटाने के बाद भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तो उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया। दरवाजा तोड़ने पर अंदर सूरज का शव फंदे से लटकता मिला। इसके बाद फौरन पुलिस को सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
सुसाइड से पहले सोशल मीडिया पर पोस्लिट खा
सूरज के बहनोई जितेंद्र के मुताबिक, गुरुवार को हुई मारपीट के बाद से ही वह गहरे मानसिक तनाव में था। शुक्रवार को उसने फोन पर रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई थी। आत्महत्या करने से पहले सूरज ने इंस्टाग्राम पर पांच दर्दभरी स्टोरी शेयर की थीं।
उसने एक पोस्ट में लिखा था, "तू फिक्र मत कर मेरी जान, तुझे अपनी शक्ल तो क्या कफन तक देखने का मौका नहीं दूंगा..."। कर्नलगंज थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें - राम मंदिर ट्रस्टी दिनेन्द्र दास निर्मोही अखाड़े से हटाए गए, दिल्ली की बैठक में लगा गंभीर आरोप

Join Channel