W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मौसम बदला तो घटी बिजली की खपत, लखनऊ में 600 मेगावाट तक कम हुई डिमांड

08:15 PM Jun 01, 2026 IST | Rohit Singh
मौसम बदला तो घटी बिजली की खपत  लखनऊ में 600 मेगावाट तक कम हुई डिमांड
Lucknow Electric Demand Drops (source : social media)

Lucknow Electric Demand Drops : राजधानी लखनऊ में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही बिजली की मांग में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में कमी आने के कारण शहर में बिजली की खपत करीब 600 मेगावाट एम्पियर तक घट गई है।

Advertisement

बिजली विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 27 और 28 मई को लखनऊ (Lucknow News) में बिजली की मांग लगभग 2196 मेगावाट एम्पियर तक पहुंच गई थी। उस दौरान शहर के गोमती नगर क्षेत्र में सबसे अधिक बिजली की खपत दर्ज की गई, जहां मांग 192 मेगावाट एम्पियर तक पहुंच गई थी।

Advertisement

Lucknow Electricity Demand : तापमान में गिरावट मांग में कमी

हालांकि, मौसम सुहावना होने और तापमान में गिरावट आने के बाद बिजली की मांग तेजी से कम हुई। 30 मई को शहर की कुल बिजली खपत घटकर 1582 मेगावाट एम्पियर रह गई, जबकि 31 मई को यह और कम होकर 1521 मेगावाट एम्पियर दर्ज की गई।

Advertisement

इसी तरह 220 केवी गोमती नगर उपकेंद्र पर भी बिजली की मांग में बड़ी कमी देखने को मिली। यहां बिजली की खपत, जो पहले 192 मेगावाट एम्पियर थी, घटकर 132 मेगावाट एम्पियर पर आ गई।

Weather Impact on Power : गर्मी के बढ़ने से बिजली खपत में बढ़ोतरी

मुख्य अभियंता (ट्रांसमिशन) अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम में सुधार और तापमान कम होने के कारण बिजली की मांग में कमी आई है। उन्होंने कहा कि यदि आने वाले दिनों में गर्मी फिर बढ़ती है तो बिजली की खपत भी बढ़ने लगेगी।

उनके अनुसार जून और जुलाई के दौरान मौसम के उतार-चढ़ाव के साथ बिजली की मांग में भी कमी और बढ़ोतरी होती रहेगी। वहीं मानसून के दौरान आमतौर पर बिजली की खपत कम हो जाती है, क्योंकि उस समय एयर कंडीशनर का उपयोग घट जाता है। हालांकि, उमस बढ़ने की स्थिति में बिजली की मांग फिर से बढ़ सकती है।

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×