लखनऊ में भारी बारिश के बाद हुआ 10 फीट गहरा गड्ढा, बाइक समेत गिरा युवक
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारी बारिश के बाद यूनिवर्सिटी के पास सड़क पर 10-12 फीट गहरा गड्ढा बन गया। इसमें एक युवक और उसकी मोटरसाइकिल गिर गई। युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि बाइक को क्रेन से बाहर निकाला गया। इस हादसे ने शहर की सड़कों की बदहाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
बारिश के बाद धंसी सड़क
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना लखनऊ यूनिवर्सिटी के पास की है। यहां भारी बारिश के बाद सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इस दौरान एक मोटरसाइकिल समेत एक युवक उस गड्ढे में गिर गया। हालांकि ये जानकारी नहीं है कि बाइक कैसे और किस स्थिति में गिरी। क्योंकि घटना के वक़्त वहां पर कोई नहीं था। हालांकि ये मामला सच में हैरान और परेशान करने वाला है।
युवक को पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और नगर निगम की टीमें पहुंचीं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने युवक को गड्ढे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया बाइक को क्रेन की मदद से गड्ढे से बाहर निकाला गया। भारी बारिश के बाद सड़क पर जलभराव से मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई हैं। राजधानी लखनऊ में सड़क की ऐसी हालत पर लोह सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं।
गड्ढे को भरने का काम जारी
बारिश के मौसम में बार-बार सड़क धंसना राहगीरों के लिए मुसीबत का कारण बनता जा रहा है। गड्ढे की गहराई 10 से 12 फ़ीट बताई जा रही है , सड़क के बीच हुए इस गड्ढे की वजह से आवाजाही बाधित है। फ़िलहाल इस गड्ढे को भरने का काम किया जा रहा है। सड़क धंसने का ये कोई एक मामला नहीं है, बल्कि तीन जगह पर सड़क पर गड्ढा बनने की खबरें भी सामने आई।

Join Channel