W3Schools
Advertisement

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को BSP से क्यों निकाला? ससुर अशोक सिद्धार्थ ने भी राजनीति से लिया संन्यास

बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
10:33 AM Sep 10, 2026 IST | Bhawana Rawat
बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को bsp से क्यों निकाला  ससुर अशोक सिद्धार्थ ने भी राजनीति से लिया संन्यास
Mayawati expelled Akash Anand from BSP

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर कर दिया है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के बावजूद मायावती उनसे नाराज थीं। इसी के बाद आकाश आनंद को पार्टी से निकालने का फैसला लिया गया।

Advertisement

भतीजे और समधी पर लगाए आरोप

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकालने के बाद सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर 10 पॉइंट का पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने भतीजे आकाश आनंद और ससुर अशोक सिद्धार्थ पर बड़े आरोप भी लगाए हैं।

Advertisement

आकाश आनंद के ससुर ने राजनीति से लिया संन्यास

बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पूर्व राज्यसभा सांसद और आकाश आनंद के ससुर डॉ. अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि बहुजन मिशन उनके लिए परिवार और पद से ज्यादा महत्वपूर्ण है।

आकाश आनंद को पार्टी से क्यों निकाला बाहर?

मायावती ने आकाश आनंद को BSP से बाहर करने की मुख्य वजह पार्टी और संगठन के प्रति उनकी कथित “डबल माइंड” वाली भूमिका और परिवार के प्रभाव को बताया है। मायावती का आरोप है कि आकाश अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव से पूरी तरह बाहर नहीं आ पाए और इससे पार्टी के हित प्रभावित हो रहे थे।

मामला इसलिए भी अहम है क्योंकि मायावती ने पहले कहा था कि आकाश को पार्टी में स्वतंत्र रूप से काम करने का मौका तभी मिलेगा, जब अशोक सिद्धार्थ राजनीति से पूरी तरह संन्यास ले लें। इसके बाद अशोक सिद्धार्थ ने 10 सितंबर को राजनीति से संन्यास का ऐलान कर दिया, लेकिन मायावती ने इसके बावजूद आकाश को पार्टी से बाहर कर दिया।

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×