W3Schools
Advertisement

'ससुर के इशारे पर कर रहे काम' भतीजे आकाश आनंद पर बोलीं मायावती, कहा - 'मैं स्वस्थ हूं'

बसपा प्रमुख ने स्पष्ट किया कि आकाश आनंद अब भी अपने दिमाग से काम नहीं कर रहे हैं। बता दें हाल ही में मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी संयोजक पद से हटाने के बाद पार्टी से निष्काषित कर दिया था।
01:57 PM Sep 13, 2026 IST | Rohit Singh
बसपा प्रमुख ने स्पष्ट किया कि आकाश आनंद अब भी अपने दिमाग से काम नहीं कर रहे हैं। बता दें हाल ही में मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी संयोजक पद से हटाने के बाद पार्टी से निष्काषित कर दिया था।
 ससुर के इशारे पर कर रहे काम  भतीजे आकाश आनंद पर बोलीं मायावती  कहा    मैं स्वस्थ हूं
source : social media

BSP Mayawati : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को अपने अस्वस्थ होने की खबरों को गलत बताते हुए कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपने काम में एक्टिव हैं। उन्होंने पार्टी से निष्कासित आकाश आनंद पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह अब भी अपने ससुर व पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ के इशारे पर चल रहे हैं।

Advertisement

कार्यकर्ताओं को भ्रम से दूर रहने की सलाह देते हुए मायावती ने पार्टी के नए संगठनात्मक ढांचे की घोषणा की और आने वाले चुनावों की तैयारियों में जुटने को कहा।

Advertisement

साजिश का आरोप

मायावती ने बताया कि पार्टी से निकाले गए कुछ लोग कार्यकर्ताओं के बीच उनकी बीमारी का भ्रम फैला रहे हैं। शनिवार रात पार्टी प्रभारी आलोक कुमार के फोन पर आकाश आनंद का कॉल आया था, जिसमें उन्होंने मायावती के स्वास्थ्य के बारे में पूछा और बाद में इस कॉल की जानकारी किसी को न देने को कहा।

Advertisement

बसपा प्रमुख ने सवाल उठाया कि इस तरह की बातें फैलाने के पीछे की मंशा गलत भी हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आकाश आनंद अब भी अपने दिमाग से काम नहीं कर रहे हैं। बता दें हाल ही में मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी संयोजक पद से हटाने के बाद पार्टी से निष्काषित कर दिया था।

संगठन में बड़ा फेरबदल

3 सितंबर को हुई लंबी बैठक का हवाला देते हुए मायावती ने बताया कि पार्टी के काम को तीन सेक्टरों में बांटा गया है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की जिम्मेदारी उनके सीधे मार्गदर्शन में रहेगी। उन्होंने मुख्य सेक्टर प्रभारी का पद समाप्त कर दिया है। अब सभी सेक्टरों की रिपोर्ट सीधे बसपा उपाध्यक्ष आनंद कुमार को दी जाएगी।

साथ में उन्होंने ब्रिक्स सम्मलेन को भारत की कूटनीतिक जीत बताया। उन्होंने फिलिस्तीन के लिए स्वतंत्र राष्ट्र के समर्थन और पहलगाम आतंकी हमले के संदर्भ में आतंकवाद पर सख्त रुख की सराहना की। इसके अलावा, उन्होंने भारत-चीन सीमा विवाद को बातचीत से सुलझाने के सकारात्मक रवैये का भी समर्थन किया।

यह भी पढ़ें - वन्यजीवों के प्रहरियों की सुरक्षा का संकल्प: डॉ. राजेश्वर सिंह ने तराई के Wildlife Protectors के लिए की बड़ी पहल

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×