Viral : बुलंदशहर के कचहरी रोड पर 2 लाख रुपये से भरा बैग लेकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, उड़ाने लगा नोट
Monkey Steals 2 Lakh Rupees : पेड़ से नोटों की बारिश आपने सुना ही होगा, आपको पहली बार दिखा भी देते हैं. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कचहरी रोड पर एक बंदर ने वकील के हाथ से करीब 2 लाख रुपये नकद से भरा बैग छीन लिया और पेड़ पर चढ़कर उसमें रखे नोट इधर-उधर फेंकने लगा. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरा घटनाक्रम तमाशे में बदल गया.
Court Campus : नोटों से भरा बैग छीन पेड़ पर चढ़ा बंदर
जानकारी के अनुसार, यह घटना कचहरी रोड स्थित एक स्टाम्प विक्रेता के पास हुई. एक वकील बैनामा तैयार कराने के लिए लगभग 2 लाख रुपये नकद लेकर वहां पहुंचे थे. इसी दौरान अचानक एक बंदर उनके पास आया और रुपयों से भरा बैग छीनकर पास के एक पेड़ पर चढ़ गया.
पेड़ पर पहुंचने के बाद बंदर ने बैग खोल लिया और उसमें रखे 500-500 रुपये के नोट निकालकर नीचे फेंकने शुरू कर दिए. नीचे मौजूद लोग यह नजारा देखकर हैरान रह गए. इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. वायरल वीडियो में भी देखा जा सकता है कि पेड़ से नीचे नोटों की बारिश हो रही है. इस बीच पेड़ पर आदमी चढ़ कर बंदर से बैग छीनने की कोशिश कर रहा है. वहीं लोग नीचे गिरे नोटों को बटोर रहे हैं.
नोटों की बरसात!
रजिस्ट्री करने स्टांप पेपर खरीदने को नोटों से भरे बैग को लेकर कचहरी जा रहे अधिवक्ता से बैग को लेकर बंदर नीम के पेड़ पर चढ़ गया। उसके बाद बंदर ने दो लाख रुपए के नोटों की जमकर बरसात की। नोट उठाने के लिए अधिवक्ताओं के अलावा आम लोग भी टूट पड़े। इसका वीडियो सोशल… pic.twitter.com/XHHnlxKN0a
— Gyanendra Shukla (@gyanu999) May 31, 2026
Bulandshahar News : बैग वापस पाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत
नोटों की बारिश शुरू होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बैग वापस लेने के लिए एक व्यक्ति पेड़ पर भी चढ़ गया. काफी देर तक प्रयास करने के बाद आखिरकार बंदर बैग छोड़कर वहां से भाग गया, इसके बाद बैग वकील को वापस मिल गया. हालांकि आशंका जताई जा रही है कि कुछ नोट इस दौरान गायब हो गए होंगे।
Notes Rain from Tree : कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
पूरा घटनाक्रम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और लोगों के मोबाइल फोन में रिकॉर्ड हो गया, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं. वीडियो देखने वाले लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और बंदर की इस हरकत पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि बुलंदशहर पुलिस को भी घटना की जानकारी मिल चुकी है. स्थानीय लोगों के अनुसार कचहरी क्षेत्र में बंदरों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है और इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं

Join Channel