India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Narendra Kashyap: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद अयोध्या में उमड़गा जनसैलाब

07:42 PM Jan 12, 2024 IST
Advertisement

उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग राज्य मंत्री Narendra Kashyap के अनुसार, अयोध्या में भव्य और स्वर्गीय राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद, हजारों भक्त रामलला की यात्रा करेंगे।

Highlights:

श्री कश्यप ने शुक्रवार को यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश भर के लाखों रामभक्त अयोध्या में आकर रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे। भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। रामभक्तों की सुविधा के अनुसार रामलला का दर्शन कराने के लिये रणनीति बना ली गयी है। भारतीय जनता पार्टी और सरकार के लोग अतिथि देवो भव के सिद्धांत को अपनाते हुए चरणबद्ध तरीके से भाजपा के हजारों पदाधिकारी हजारों कार्यकर्ता आने वाले राम भक्तों को दर्शन कराने में सहयोग करने वाले हैं। सरकार ने भी और संगठन ने भी आदर्श पुरुष भगवान श्री राम के दर्शन कराने की पूरी योजना बनाकर अपने काम शुरू कर लिया है।

उन्होंने कहा कांग्रेस का निमंत्रण को ठुकराना इस बात को इंगित करता है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की नीति पर आ गई है। कांग्रेसी नेताओं का पहले से ही भाव रहा है कि उन्होंने भगवान राम अस्तित्व को नकारते हुए काल्पनिक बताने की कोशिश की थी। भाजपा को आशंका तो पहले से ही थी कि कांग्रेसियों की आस्था शायद भगवान श्री राम में नहीं है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद पूरे देश से लगातार रामभक्त अयोध्या भगवान श्रीराम का दर्शन करने आयेंगे, इसकी पूरी तैयारियां कर ली गयी हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article