लखनऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी
Lucknow news : माननीय जनपद न्यायाधीष लखनऊ मलखान सिंह द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा भेजे गयी प्रचार वाहन एवं पी0आर0वी0 वैन को न्यायालय प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 12.09.2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय लखनऊ, पारिवारिक न्यायालय, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, भूमि अर्जन पुनर्वासन एवं पुनर्व्यव्स्थापन प्राधिकरण, उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, स्थायी लोक अदालत, श्रम न्यायालय, वाणिज्यिक न्यायालय, कलेक्ट्रेट एवं जनपद के समस्त तहसीलों में किया जायेगा।

सचिव कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.09.2026 का आम जनमानस में व्यापक प्रचार प्रसार कराने हेतु आज दिनांक 11.09.2026 को प्रातः 10 बजे माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ मलखान सिंह द्वारा न्यायालय प्रांगण से उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा भेजे गये प्रचार वाहन एवं पी0आर0वी0 वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन एवं पी0आर0वी0 वैन लखनऊ के समस्त तहसीलों, ब्लाॅकों, दूर दराज के इलाकों में जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्देश्यों और उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी देगा।
उक्त कार्यक्रम में समस्त न्यायिक अधिकारीगण, कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, सिविल जज (सी0डि0)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, किरन यादव, पुलिस उपायुक्त/नोडल अधिकारी एवं कर्मचारीगण, पराविधिक स्वयं सेवक, पैनल अधिवक्ता आदि उपस्थित रहे।
माननीय जनपद न्यायाधीश श्री मलखान सिंह द्वारा जनपद लखनऊ के सभी नागरिकों, अधिवक्ताओं और समाजसेवियों से अपील की गयी है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.09.2026 का बढ चढ कर लाभ उठायें। अपने पुराने मुकदमों ओर अदालती चक्करों को समाप्त करने के लिए यह एक स्वर्णिम अवसर है।

Join Channel