W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Pilibhit Electrocution Case: सोते समय ऊपर गिरा फर्राटा पंखा, करंट लगने से पति-पत्नी की मौत

05:17 PM Jul 07, 2026 IST | Bhawana Rawat
pilibhit electrocution case  सोते समय ऊपर गिरा फर्राटा पंखा  करंट लगने से पति पत्नी की मौत
Pilibhit Electrocution Case

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में सो सोमवार-मंगलवार रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव हेमूपुरा में करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शादी समारोह से लौटने के बाद पति-पत्नी किराना दुकान से सटे कमरे में सो रहे थे। भीषण गर्मी की वजह से पास में टेबल फैन चलाया हुआ था, जो रात में उनके ऊपर गिर गया। अचानक करंट फैलने की वजह से दोनों ने दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह जब उनका बेटा डोकर उठा और दुकान खोलने पंहुचा, तब वह भी ये दृश्य देखकर चौंक गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

रात 11 बजे शादी समारोह से लौटे थे घर

मृतकों की पहचान 52 वर्षीय हरिशंकर कुशवाहा और उनकी 50 वर्षीय पत्नी कमला देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कमला देवी रोजाना की तरह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई थी, वहीं रात को करीब 11 बजे हरिशंकर शादी समारोह से वापस घर लौटे थे। इसके बाद दोनों अपने कमरे में सो गए।

Advertisement

अगली सुबह जब बेटा अपनी किराने की दुकान खोलने पंहुचा, तो काफी देर तक माता-पिता के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। जब उसने दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। वह किसी तरह दूसरे रास्ते से कमरे में दाखिल हुआ। उसने देखा कि उसके माता-पिता जमीन पर मृत अवस्था में पड़े हैं और उनके ऊपर फर्राटा पंखा गिरा हुआ था।

Advertisement

जोरदार करंट लगने से मौत

पुलिस को शक है कि रात में सोते समय टेबल फैन में कोई खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से दोनों को जोरदार करंट लग गया। सुबह जैसे ही यह खबर सामने आई, पूरे गांव में मातम पसर गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

पीड़ित परिवार को मिलेगा मुआवजा!

घटनास्थल की जांच करने पहुंचे पटवारी राज कुमार ने पीड़ित परिवार को दुख की घड़ी में सांत्वना देते हुए कहा कि उन्हें सरकारी नियमों के तहत उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारण सामने आ सकेगा। फ़िलहाल इस मामले में पुलिस की जांच चल रही है।

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×