करोड़ों के मालिक, Prayagraj में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या से सनसनी; 'बंटी-बबली और बहू ने मारा है' लिखकर छोड़ा सुराग
Prayagraj Murder Mystery: यूपी का प्रयागराज इस वक्त काफी चर्चा में है. कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका में एक घर के चार लोगों की हत्या से पूरा इलाका हिल गया है। चौहरे हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने कई टीमें गठित की हैं. पुलिस जांच के दौरान घर में एक सबूत मिले हैं, जिसपर लिखा है...बंटी-बबली और बहू ने मारा है।
हत्या के बाद पुलिस कई पहलुओं से इस घटना की जांच कर रही है। इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। हत्या के आरोप में जेल में बंद अश्विनी वैश्य की कथित पत्नी और प्रेमिका ऋतु की खोजबीन शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि इस रहस्यमयी हत्याकांड के बीच कोई और भी कारण हो सकता है। अब जानेंगे कि यह घटना कैसी हुई और इसके पीछे किसका हाथ है।
Four Dead in Prayagraj, Prayagraj Police in murder: क्या है पूरा मामला?

बताते चले कि मंगलवार को एक घर से चार शव बराबद हुए, जिसके बाद आसपास के लोगों में डर और सनसनी फ़ैल गई। घर के मुखिया वीरेंद्र कुमार वैश्य, उनकी पत्नी अनीता वैश्य और बेटी मीनाक्षी की लाश घर के कमरे से बरामद हुए थे. वहीं देर शाम उनका एक 40 साल का लापता बेटे अभिषेक वैश्य की लाश भी घर के पास उनके ही एक दुकान से मिला. पुलिस के मुताबिक, अभिषेक की लाश कई दिन पुराना बताया जा रहा है और उसके शरीर में बदबू भी आ रही थी. चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पास के अस्पताल में भेज दिया गया है.
Four family members murdered in Prayagraj: पुलिस का बयान
#WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh | Prayagraj Additional Police Commissioner Ajay Pal Sharma says, “We found three bodies of Virendra Vaish, his wife, and daughter at first at Virendra’s residence in South Malaka. Another male body, suspected to be their son Abhishek, was… pic.twitter.com/m5wTCRjyVm
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 3, 2026
बता दें कि प्रयागराज के साउथ मलाका में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या का मामला लगातार उलझता जा रहा है. इस घटना की जांच करते हुए पुलिस को अब तक कई ऐसे सुराग मिले हैं, जिससे यह चौहरे हत्याकांड और रहस्यमय बन गया है. चौहरे हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिसकी क़ानूनी कार्रवाई जारी हैं, जिसमें पुलिस अलग-अलग पहलुओं को देखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।
Prayagraj Crime News: शुरूआती जांच में मिले कई ठोस सबूत

पुलिस की शुरुआती जांच से मालूम चला है कि अश्विनी और अभिषेक, दोनों का ही आपराधिक रिकॉर्ड था और उनके अपने पिता के साथ संबंध अच्छे नहीं थे। घटनास्थल से बरामद सबूतों और शवों पर मिले चोट के निशानों के आधार पर, पुलिस इसे हत्या का मामला मानते हुए अपनी जांच आगे बढ़ा दी है। एक फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और एक फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से कई तरह के सबूत इकट्ठा किए हैं, जबकि आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की भी बारीकी से जांच की जा रही है।

Join Channel