प्रयागराज में खून से लथपथ मिले 3 शव, पति-पत्नी और पड़ोसी महिला की बेरहमी से हत्या
यूपी के प्रयागराज से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 3 लोगों को तेज धार हथियार से हत्या कर दी गई है। इनमें 2 महिलाएं और 1 पुरुष है। सबसे चौंकानी वाली बात है कि तीनों के शव एक ही बिस्तर पर खून से लथपथ मिले। ट्रिपल मर्डर से इलाके में दहशत का माहौल है। पड़ोसियों ने हत्या की खबर तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल, ट्रिपल मर्डर को अंजाम किसने दिया और किस कारण से दिया इसका पता नहीं चल पाया है।
एक ही कमरे में तीनों के शव खून से लथपथ मिले
बता दें कि शाहगंज के सरायकला मुहल्ले में किराए के मकान में ट्रिपल हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया गया है। खबर है कि मृतक का पूरा परिवार कबाड़ का काम करता था। मृतक में शामिल पति-पत्नी और एक पड़ोसी महिला शामिल है। पति-पत्नी दोनों गूंगे थे। पुलिस को अचानक इस ट्रिपल मर्डर की खबर से थाने समेत आसपास में खलबली मच गई है। स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम इस घटना से जुडी सबूत जुटाने में लग गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह सामूहिक हत्या किन कारणों से हुई और किसने की इसका पता लगाया जा रहा है।
पुलिस का बड़ा खुलासा! हत्या से पहले हुई थी मारपीट?
पुलिस ने घटना को लेकर बताया है कि तीनों मृतक का शव एक ही घर से मिले हैं। मृतकों के शरीर पर तेज हथियार के निशान थे। शव पूरी तरह खून से लथपथ था। थाना प्रभारी ने आगे बताया कि मृत पुरुष के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका है कि किसी छोटे वजन वाले हथियार से हमला किया गया है। मृतक महिलाओं के चेहरे पर मारपीट के निशान थे। मृतक के रूम से शराब और नॉन वेज खाने भी मिले हैं। वहीं सिटी DCP ने कहा है कि घटना को देखकर लग रहा है कि आपस में किसी बात को लेकर मारपीट हुई होगी, इसके बाद हत्या की आशंका है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

Join Channel