Premanand Maharaj Disciple Death: संत प्रेमानंद के शिष्य दुलारी शरण की मौत से सनसनी, गुप्तांग काटने की बात सामने आई! पुलिस खंगाल रही हर एंगल
Premanand Maharaj Disciple Death: संत प्रेमानंद के शिष्य दुलारी शरण की आत्महत्या के मामले की पुलिस जांच जारी है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुलारी शरण की मौत अधिक खून बहने के कारण हुई है। पुलिस को आशंका है कि आत्महत्या से पहले उन्होंने अपने गुप्तांग पर ग्राइंडर से चोट पहुंचाई थी। मृतक के खून के नमूने और मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल की जांच के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकती है। इसके अलावा अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। रविवार को दुलारी शरण के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।
पुलिस के अनुसार, दुलारी शरण ने आत्महत्या करने से पहले अपने गुप्तांग पर ग्राइंडर से चोट पहुंचाई थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि दुलारी शरण सुबह करीब 10:25 बजे अपने कमरे से बाहर निकले। फुटेज में उनके कपड़ों पर खून के निशान दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वह कुछ देर तक इधर-उधर घूमते रहे और चौथी मंजिल की छत पर जाकर बैठ गए। कुछ देर बाद वह अचानक उठे और सुबह 10:36 बजे छत से छलांग लगा दी। रविवार से इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
पुलिस ने सीसीटीवी का डीवीआर कब्जे में लिया
पुलिस ने अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही मृतक के खून के नमूने और मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दुलारी शरण का परिवार आर्थिक रूप से बहुत संपन्न नहीं था। वह ज्यादा पढ़े-लिखे भी नहीं थे। पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन से मिलने वाली जानकारी, चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद ही घटना की पूरी कड़ी स्पष्ट हो सकेगी।
ज्यादा खून बहने से हुई मौत
रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद कराए गए पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण अधिक खून बहना सामने आया है। रिपोर्ट में शरीर के कई हिस्सों पर करीब छह चोटों के निशान मिले हैं। सिर, हाथ, पैर और कंधे पर भी गंभीर चोटों के निशान दर्ज किए गए हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, गुप्तांग पर ग्राइंडर से चोट लगने और ऊंचाई से गिरने के कारण शरीर पर ये चोटें आने की आशंका जताई गई है। मृतक के पैर में पंजे के ऊपर की हड्डी टूटी हुई मिली। इसके अलावा हाथ और सिर पर भी गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: श्राद्ध में पिंडदान करने गए एक ही परिवार के 5 लोग नदी में डूबे, सभी की मौत

Join Channel