प्रेमानंद महाराज के शिष्य ने आश्रम की छत से कूदकर दी जान, सामने आया चौंकाने वाला CCTV फुटेज
वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी (रसिक दुलारी सरन) की मौत का मामला गहराता नजर आ रहा है। उन्होंने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बाराह घाट मार्ग स्थित गुरु कृपा कुंज आश्रम की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि उनके शरीर पर जख्म के निशान थे और उनकी धोती पर खून लगा हुआ था। अब उनकी आत्महत्या से जुड़ा CCTV फुटेज सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।
वायरल CCTV में क्या दिखा?
वायरल हो रहे CCTV फुटेज में आप देख सकते हैं कि सड़क पर कुछ लोग साइकिल से गुजर रहे हैं। इस दौरान ऊपर से रसिक दुलारीशरण महाराज चौथी मंजिल से अचानक सड़क पर गिरे। जैसे ही वह सड़क पर गिरे, तो वहां से गुजर रहे साइकिल वाले भी घबरा गए। उनकी मौत के बाद से वहां हड़कंप मच गया। उनके छत से गिरने का यह वीडियो बहुत ही भयावह है।
मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम से एक दुखद घटना सामने आई है। महाराज के 25 वर्षीय शिष्य दीपक लोधी (रसिक दुलारी शरण), जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे, उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस बीच, आश्रम की इमारत से गिरने का एक… pic.twitter.com/hlX65IxjrZ
— Punjab Kesari (@PunjabKesariCom) September 27, 2026
परिजनों ने लगाया आरोप
मृतक के परिजनों का आरोप है कि उन्हें घटना की जानकारी बहुत देर से और अधूरी दी गई। परिवार के मुताबिक, उन्हें सुबह ही सूचना मिल गई थी कि दीपक नीचे गिर गए हैं और उनका ऑपरेशन चल रहा है, जिसके बाद वे तड़के तीन बजे ही आश्रम पहुंच गए थे। लेकिन आरोप है कि सुबह नौ बजे तक उन्हें आश्रम में ही रोके रखा गया और न तो दीपक से मिलने दिया गया और न ही देखने दिया गया।
Mathura, Uttar Pradesh: A family member of the deceased says, "Actually, we do not know much about what happened. We received a phone call informing us that he had fallen and was being taken to the hospital for an operation. We reached here around 3 AM and went to Premanand… pic.twitter.com/mxQeBLagES
— IANS (@ians_india) September 26, 2026
मृतक की बहन ने दर्द बयां करते हुए कहा, "मुझे दोपहर करीब एक बजे फोन आया कि दीपक गिर गए हैं और उनकी सर्जरी हो रही है, इसलिए मैं जल्दी आ जाऊं। हम यहां पहुंचे और यह पता लगाने की कोशिश करते रहे कि आखिर क्या हुआ है, लेकिन हमें कोई सही जानकारी नहीं मिली।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वे पिछले दो साल से अपने भाई से मिलने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन उनकी कभी बात नहीं हो पाई और उन्हें हमेशा यही बताया जाता रहा कि दीपक किसी दूसरे आश्रम में सेवा कर रहे हैं।

Join Channel