W3Schools
Advertisement

PUBG गेम में हुआ प्यार, बांग्लादेश से लखनऊ पहुंचा युवक; फर्जी दस्तावेज बनाने वाला साथी भी गिरफ्तार

ऑनलाइन गेमिंग के ज़रिए एक बांग्लादेशी युवक सज्जाद हुसैन को एक भारतीय युवती फरहीन नाज़ से प्यार हो गया, जिसके बाद वह अवैध रूप से भारत आ गया। सज्जाद और फरहीन की दोस्ती 2018 में पब्जी खेलते हुए हुई थी।
08:59 AM Oct 04, 2026 IST | Bhawana Rawat
ऑनलाइन गेमिंग के ज़रिए एक बांग्लादेशी युवक सज्जाद हुसैन को एक भारतीय युवती फरहीन नाज़ से प्यार हो गया, जिसके बाद वह अवैध रूप से भारत आ गया। सज्जाद और फरहीन की दोस्ती 2018 में पब्जी खेलते हुए हुई थी।
pubg गेम में हुआ प्यार  बांग्लादेश से लखनऊ पहुंचा युवक  फर्जी दस्तावेज बनाने वाला साथी भी गिरफ्तार
Bangladeshi man arrested in Lucknow

ऑनलाइन गेमिंग के जरिए एक बांग्लादेशी युवक को भारतीय युवती से प्यार हो गया, जिसके बाद वह अवैध रूप से लखनऊ आ गया। खुफिया एजेंसियों की सूचना पर बाजारखाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चटोग्राम (बांग्लादेश) निवासी सज्जाद हुसैन और उसके फर्जी दस्तावेज बनाने वाले मो. तलहा को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

पब्जी गेम खेलने के दौरान हुआ प्यार

साल 2018 में ऑनलाइन पब्जी गेम खेलने के दौरान सज्जाद की दोस्ती 'जूही इब्राहिम' आईडी का इस्तेमाल करने वाली फरहीन नाज से हुई। बातचीत का सिलसिला प्यार में बदला, तो सज्जाद 18 अगस्त 2023 को पहली बार सऊदी अरब से लखनऊ आ गया। फरहीन ने उसे अपनी बहन के घर ठहराया और 28 अगस्त 2023 को दोनों ने अयोध्या में कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद से सज्जाद लखनऊ में ही रहने लगा और उसका वीजा भी समाप्त हो गया।

Advertisement

फर्जी दस्तावेजों से खोला खाता

भारत में रहने के लिए जब सज्जाद को पहचान पत्रों की जरूरत पड़ी, तो उसने अपने पड़ोसी और जनसेवा केंद्र संचालक मो. तलहा से संपर्क किया। तलहा को उसने ऑनलाइन और नकद मिलाकर कुल 2,900 रुपये दिए।
जांच में एक बेहद चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा भी सामने आया है। सज्जाद का फर्जी निवास प्रमाणपत्र 10 अगस्त 2023 को ही बनवा दिया गया, जबकि वह पहली बार भारत 18 अगस्त 2023 को आया था। इन जाली दस्तावेजों के आधार पर उसने अन्य पहचान पत्र बनवाए और नाका स्थित कोटक महिंद्रा बैंक में अपना खाता भी खुलवा लिया।

Advertisement

सज्जाद और नकली दस्तावेज बनाने वाला तलहा गिरफ्तार

पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी सज्जाद को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को उसके मददगार मो. तलहा को भी दबोच लिया। पुलिस ने तलहा की दुकान से कंप्यूटर, सीपीयू और कई दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। इस फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों की तलाश के लिए आगे की जांच जारी है।

क्या क्या-बरामद हुआ?

  • 2 बांग्लादेशी पासपोर्ट
  • फर्जी तरीके से बनाए गए आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी
  • आईफोन 17 प्रो मैक्स समेत 2 मोबाइल फोन
Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×