India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Public Holiday: यूपी में महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM योगी ने किया ऐलान

08:08 PM Oct 10, 2024 IST
Advertisement

Public Holiday: उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा तोहफा। यूपी में सरकारी कर्मचारियों के लिए सीएम योगी ने छुट्टी का ऐलान किया है। पहले उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार को दशहरे की छुट्टियां घोषित की गई थी, लेकिन शुक्रवार को महानवमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय में छुट्टी की मांग की जा रही थी। इसको देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भी छुट्टी का ऐलान कर दिया है। सीएम योगी की घोषणा के बाद अब सरकारी कार्यालय शुक्रवार को बंद रहेंगे। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर तमाम कार्यालय में महानवमी की छुट्टी रहेगी।

Highlights

करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों की छुट्टी

वहीं, शनिवार को भी पूरे यूपी में छुट्टी है। इसके बाद दीपावली की छुट्टी 31 अक्टूबर को है। वहीं 20 अक्टूबर को करवा चौथ की छुट्टी महिला कर्मचारियों के लिए है। मालूम हो कि यूपी के सरकारी स्कूलों में छुट्टी के लिए शिक्षा निदेशालय ने पहले ही ऐलान कर दिया था। प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और उनकी प्रेरणा से प्रदेश में आधी आबादी को सशक्त करने के समेकित प्रयास हो रहे हैं। महानवमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों में अवकाश रखा जाएगा।

इस साल अभी 5 दिन पड़ेगा सार्वजनिक अवकाश

सरकार की ओर से जारी गजट के अनुसार, इस बार दीपावली पर भी तीन दिन अवकाश रहेगा। 31 अक्टूबर दीपावली, 1 नवंबर गोवर्धन पूजा और 2 को भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती पर भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसी तरह दिसंबर में गुरुनानक जयंती व कार्तिक पूर्णिमा पर 15 दिसंबर और क्रिसमस पर 25 दिसंबर को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस साल 24 सार्वजनिक अवकाश थे। लेकिन महानवमी पर 11 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित होने से अब 25 हो गई है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

 

Advertisement
Next Article