W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

1.62 करोड़ नकद और 20 करोड़ के जेवर...पूर्व ARTO ललित कुमार के घर पर विजिलेंस टीम का छापा

06:35 PM Jul 08, 2026 IST | Rohit Singh
1 62 करोड़ नकद और 20 करोड़ के जेवर   पूर्व arto ललित कुमार के घर पर विजिलेंस टीम का छापा
Raid Lucknow ARTO Lalit Kumar (source : social media)

Raid Lucknow ARTO Lalit Kumar : उत्तर प्रदेश से भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। बता दें, मामला आगरा का है जहां के पूर्व एआरटीओ ललित कुमार के लखनऊ आवास पर विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई इस छापेमारी ने सबको चौंका दिया है।

Advertisement

कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने 7 और 8 जुलाई 2026 को लखनऊ के अलीगंज स्थित उनके घर पर धावा बोला। इस तलाशी के दौरान टीम को करीब 1.62 करोड़ रुपये कैश, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और हीरे के कीमती आभूषण मिले हैं।

Advertisement

बरामद जेवरातों की कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस महानिदेशक ने इस बड़ी कामयाबी के लिए लखनऊ सेक्टर की टीम को एक लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है।

Advertisement

कई हिस्सों में छिपाया थी काली कमाई

UP Vigilance Raid Lucknow ARTO Lalit Kumar
UP Vigilance Raid Lucknow ARTO Lalit Kumar (source : social media)

विजिलेंस टीम जब अलीगंज वाले घर में दाखिल हुई, तो वहां का नजारा हैरान करने वाला था। घूस और काली कमाई से इकट्ठा की गई नकदी को अलग-अलग पैकेटों में भरकर घर के कई हिस्सों में छिपाकर रखा गया था।

नोटों की गड्डियों के साथ ही टीम को बड़ी संख्या में बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज भी हाथ लगे हैं। जांच में पता चला है कि पूर्व अफसर ने लखनऊ, नोएडा, बाराबंकी और रायबरेली जैसे शहरों में फ्लैट, आवासीय प्लॉट और खेती की जमीनें खरीद रखी थीं।

इसके अलावा दो लग्जरी गाड़ियां और बैंक, म्यूचुअल फंड, एफडी व पोस्ट ऑफिस में एक करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश के कागज मिले हैं।

2024 में दर्ज हुआ था केस

Rs 35 crore assets unearthed
Rs 35 crore assets unearthed (source : social media)

ललित कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत साल 2024 में ही मामला दर्ज किया गया था। शासन की हरी झंडी मिलने के बाद इस मामले की बारीकी से विवेचना की जा रही थी। विजिलेंस टीम ने बरामद माल को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - SIT की अंतिम रिपोर्ट आने दें, हर सवाल का दूंगा जवाब…इस्तीफे के बाद पहली बार बोले चंपत राय

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×