India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Ram Mandir: आज से शुरू होंगे रामलला के दर्शन, मंदिर के बाहर जुटी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

10:45 AM Jan 23, 2024 IST
Advertisement

राम मंदिर (Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।बता दें रामलला की पूजा करने और दर्शन करने के लिए श्री राम मंदिर के मुख्य द्वार पर भक्त सुबह तीन बजे से ही बड़ी संख्या में जुटने शुरू हो गए थे। अयोध्या में इस वक्त तापमान 6 डिग्री है। मगर भीषण ठंड के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं देखने को मिल रही है। हर कोई राम रंग में रंगा हुआ है।

पहले दर्शन सुबह 8 से रात 10 बजे तक होंगे

आपको बता दें सोमवार को शुभ मुहूर्त में पूरे विधि विधान से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होते ही रामभक्तों का बरसों का इंतजार खत्म हो गया और आज से हर आम श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेगा। रामलला के दर्शन सुबह 8 से रात 10 बजे तक होंगे। दर्शन का समय कुछ इस प्रकार है कि सुबह में लोगों को आठ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक रामलला के दर्शन का मौका मिलेगा। इसके बाद दोपहर तीन बजे से रात दस बजे तक लोग रामलला के दर्शन कर पाएंगे।

आरती के लिए तय किया गया समय

राम मंदिर दोपहर 12 बजे रामलला की भोग आरती होगी और 7.30 बजे संध्या आरती होती है। इसके बाद रामलला को 8.30 बजे अंतिम आरती करके शयन करवाया जाता है। आरती के लिए फ्री पास हासिल करने होंगे, जिसे ऑनलाइन और ऑफलाइन लिया जा सकता है।

भगवान राम की 51 इंच की मूर्ति स्थापित की गई

प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को संपन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा में 7000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। राम मंदिर करोड़ों रामभक्तों की आस्था का प्रतीक है। मंदिर में भगवान राम की 51 इंच की मूर्ति स्थापित की गई है, जिसे मैसूर के शिल्पकार अरुण योगीराज में तैयार किया है। मूर्ति में भगवान विष्णु के सभी दस अवतारों, भगवान हनुमान जैसे हिंदू देवताओं और अन्य प्रमुख हिंदू धार्मिक प्रतीकों की नक्काशी भी शामिल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article