W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Ram Mandir Donation Row: जेबों और जूतों में नोट छिपाते दिखे... CCTV से मिले 70 सबूत, SIT जांच में बड़े खुलासे

11:42 AM Jul 07, 2026 IST | Bhawana Rawat
ram mandir donation row  जेबों और जूतों में नोट छिपाते दिखे    cctv से मिले 70 सबूत  sit जांच में बड़े खुलासे
Ram Mandir Donation Row

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दी है। जांच में जो खुलासे हुए हैं, उसने सभी को चौंका कर रख दिया है। विशेष जांच टीम (SIT) ने 27 अप्रैल से 5 जून के बीच के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें नोट छिपाने, फुटेज हटाने और गबन जैसे 70 सबूत मिले हैं। इसके बाद साफ हो गया कि मंदिर के चढ़ावे में बहुत बड़ी हेराफेरी की गई।

Advertisement

SIT ने सुरक्षा व्यवस्था और देखरेख पर उठाए सवाल

SIT ने अपनी रिपोर्ट में सुरक्षा और देखरेख पर गंभीर सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि कर्मचारी बिना किसी रोक-टोक के अपना पर्सनल सामान अंदर ले जा रहे थे। इसके अलावा, वहां न तो कर्मचारियों की बायोमीट्रिक लगाने की कोई व्यवस्था थी, न कोई ड्रेस कोड तय था, और न ही पैसों की गिनती व रोज के काम का कोई हिसाब-किताब रखा जाता था।

Advertisement

अपने कपड़ों और जूतों में नोट छिपाते दिखे कर्मचारी

Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation controversy (Image- Social Media)

SIT ने अपनी जांच में 27 अप्रैल से 5 जून तक के CCTV खंगाले, जिसमें चंदे की गिनती करने वाले कर्मचारियों को साफ़ तौर पर नोटों की गड्डियों को अपनी अपने कपड़ों, जेबों और जूतों में छिपाते हुए देखा गया है। बताया गया है कि कर्मचारियों के पास से मिली नकदी राशि और बैंकों में जमा जरूरत से ज्यादा रकम चंदा चोरी होने का पुख्ता सबूत देती है। जांच रिपोर्ट में करीब 70 संदिग्ध सबूत मिले हैं।

Advertisement

चंदा चोरी मामले में अब तक 8 लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच से पहले जी कुछ कर्मचारियों के पास से लगभग 78.94 लाख रुपये बरामद किए गए थे। इसके अलावा गिनती कक्ष से 4 जून को लगभग 2.25 लाख रुपयों की बरामदगी की गई।

मामले में 6 संलिप्त लोगों के नाम

SIT ने इस पूरे मामले में 6 मुख्य आरोपियों की संलिप्तता पाते हुए नाम बताए हैं, उनमें ये निम्नलिखित लोग शामिल हैं:-

  • अविनाश शुक्ला
  • अनुकूल मिश्रा
  • लव कुश मिश्रा
  • मनीष कुमार यादव
  • करुणेश पांडेय
  • राम शंकर मिश्रा

चांदी की ईंटें और आभूषण गायब!

सोशल मीडिया पर अफवाह फैल रही थी, जिसमें चांदी की ईंटें और आभूषण गायब होने का दावा किया जा रहा है। SIT ने प्रारंभिक जांच में इन दावों को पूरी तरफ खारिज कर दिया है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने मीडिया के सामने आभूषणों को दिखाते हुए साफ किया कि सभी गहने और कीमती सामान पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सिर्फ शुरुआती रिपोर्ट है और SIT की जांच अभी आगे भी जारी रहेगी।

कल यानी 06 जून को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई थी, इसमें हासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे को मंजूर कर लिया गया। करीब तीन घंटे चली इस बैठक में तय हुआ कि फिलहाल सदस्य कृष्ण मोहन ही महासचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे।

Also Read: Ram Mandir Trust Meeting Update: चढ़ावा चोरी के आरोपों पर राम मंदिर ट्रस्ट का जवाब, रामचरित मानस समेत कीमती वस्तुओं का दिखाया VIDEO

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×