सलमान की रील लाइफ से अलग है उनकी रियल लाइफ, बेहद मेहनती और सामान्य इंसान हैं भाईजान : शेरा
Sitapur News : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले शेरा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। तीन दशक से अधिक समय से सलमान खान के साथ साये की तरह रहने वाले शेरा की पहचान सिर्फ एक बॉडीगार्ड की नहीं, बल्कि उनके बेहद करीबी और भरोसेमंद साथी के रूप में भी है।
मिस्टर बॉम्बे और मिस्टर महाराष्ट्र का खिताब जीत चुके शेरा ने अपने करियर और पहचान से अलग सलमान खान के साथ रिश्ते को हमेशा प्राथमिकता दी। इस बार उनका सफर मुंबई की चकाचौंध से निकलकर सीतापुर के ग्रामीण इलाकों तक पहुंचा। वह अरिजय चौधरी की ओर से निकाली जा रही पदयात्रा में शामिल होने सीतापुर पहुंचे।
चौधरी आवास पर पंजाब केसरी के जोनल हेड ने उनसे खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पदयात्रा, ग्रामीण भारत की तस्वीर, राजनीति में बदलाव, सलमान खान की असल जिंदगी और अपने बेटे के फिल्मी सफर पर खुलकर विचार रखे।
पंजाब केसरी के संवाददाता ने जब शेरा से पूछा कि पदयात्रा से सामाजिक बदलाव की आशा रख सकते हैं तो उन्होंने कहा, "पदयात्रा से यह फायदा होता है कि इससे लोगों की समस्याओं की समझ पैदा होती है।"
यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कार पलटने से न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनम चतुर्वेदी की मौत

Join Channel