W3Schools
Advertisement

Ghaziabad School Van Accident: पेड़ से टकराकर 5 फीट नीचे गिरी स्कूल वैन, CCTV में कैद हुई घटना

गाजियाबाद के विजयनगर में गुरुवार सुबह एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद लगभग 5 फीट नीचे सर्विस लाइन पर जा गिरी। राहत की बात यह रही कि वैन पलटी नहीं और उसमें सवार 13 से 17 साल के चार बच्चे सुरक्षित रहे।
11:23 AM Sep 17, 2026 IST | Bhawana Rawat
गाजियाबाद के विजयनगर में गुरुवार सुबह एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद लगभग 5 फीट नीचे सर्विस लाइन पर जा गिरी। राहत की बात यह रही कि वैन पलटी नहीं और उसमें सवार 13 से 17 साल के चार बच्चे सुरक्षित रहे।
ghaziabad school van accident  पेड़ से टकराकर 5 फीट नीचे गिरी स्कूल वैन  cctv में कैद हुई घटना
Ghaziabad School Van Accident

गाजियाबाद में गुरुवार सुबह एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद करीब 5 फीट नीचे सर्विस लाइन पर जा गिरी। राहत की बात ये रही कि वैन पलटी नहीं। आस-पास के लोग दौड़कर वैन के पास पहुंचे और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वैन में 13 से 17 साल की उम्र के 4 बच्चे थे। यह पूरी घटना पास में लगे CCTV में कैद हो गई।

Advertisement

अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर गिरी वैन

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह विजयनगर स्थित DAV स्कूल की वैन सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी। तभी रास्ते में वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और सर्विस रोड पर जा गिरी। राहत की बात ये रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। घटना के समय वहां से एक व्यक्ति पैदल जा रहा था, वह सिर्फ 5 कदम दूर था। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि वह व्यक्ति पहले भागकर खुद को बचाता है और फिर वैन की तरफ दौड़कर खिड़की खोलता है। इसके बाद आस-पास के लोग भी वहां पहुंचे।

Advertisement

Advertisement

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही विजयनगर की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। विजयनगर SHO धर्मपाल सिंह ने कहा कि यह जांच की जा रहे है कि कार कैसे पलटी। हालांकि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई, ड्राइवर और बच्चे सुरक्षित हैं।

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×